{"_id":"dace0258995de31fc3692e01fc095f95","slug":"recruitments-in-esi-hospital-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ESI हॉस्पिटल के मरीजों को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ESI हॉस्पिटल के मरीजों को बड़ी राहत
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 04 Feb 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के एनएच-तीन स्थित ईएसआई अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन
अस्पताल में 58 सीनियर रेजीडेंट (एसआर) और जूनियर रेजीडेंट (जेआर) डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इनके इंटरव्यू छह और सात फरवरी को होंगे, जिसके बाद डॉक्टर इस माह के अंत तक अपनी-अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लेंगे। इसके बाद ईएसआई अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
अस्पताल में मेडिसन विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, सर्जन, आर्थो (हड्डी रोग विशेषज्ञ), नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी (कान, नाक एवं गला) रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, एनस्थीसिया विशेषज्ञ के पद रिक्त हैं। 34 एसआर और 24 जेआर के इंटरव्यू होंगे।
विज्ञापन
इन सभी डॉक्टरों को तीन साल के लिए अस्पताल में नियुक्त किया जाएगा। वर्तमान में अस्पताल में केवल 23 स्थाई एवं छह अस्थाई डॉक्टर काम कर रहे हैं।
अस्पताल के अनुसार, 300 बेड के अस्पताल में 150 से अधिक डॉक्टर होने चाहिए, लेकिन वर्तमान में इनकी संख्या काफी कम है। एनएच-तीन मेडिकल कॉलेज कम अस्पताल के एमएस डॉ. अरविंद गौतम ने बताया कि मौके पर ही डॉक्टरों से उनकी ज्वाइनिंग तिथि के बारे में पूछ लिया जाएगा। डॉक्टरों के नियुक्त होने से मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन