फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   recruiting corruption Blame on Kejriwal government , complain to ACB

केजरीवाल सरकार पर भर्ती घोटाले का आरोप

Tue, 17 Nov 2015 08:01 PM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
recruiting corruption Blame on Kejriwal government , complain to ACB

दिल्ली में केजरीवाल सरकार पर भर्ती घोटाले का आरोप लगा है। सोमवार को आरटीआई कार्यकर्ता विवेक गर्ग ने आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में की है।

विज्ञापन


एसीबी चीफ मुकेश कुमार मीणा से इस मामले में केस दर्ज कर जांच करने की मांग की है। विवेक गर्ग का आरोप है कि इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्रियों के कार्यालय तक शामिल है।
विज्ञापन


एसीबी के अधिकारियों ने भर्ती घोटाले की शिकायत मिलने की पुष्टि की है। अधिकारियों के मुताबिक शिकायत के आधार पर सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल सरकार के खिलाफ एसीबी में पहले से ही प्याज, विज्ञापन के घोटाले की जांच चल रही है। इस शिकायत के बाद केजरीवाल सरकार की मुसीबत फिर बढ़ सकती है।

आरोप है कि बिना किसी प्रक्रिया के भर्तियां की गई हैं

recruiting corruption Blame on Kejriwal government , complain to ACB

एसीबी को दी गई शिकायत में कहा गया है कि केजरीवाल सरकार ने अपने लोगों की भर्ती (आम आदमी पार्टी वालेंटियर्स) कराने के लिए पद की योग्यता और नियमों की अनदेखी की है। शिकायत के मुताबिक किसी भी भर्ती के लिए पहले उसकी वेकैंसी निकालनी होती है।

फिर उसका समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना सार्वजनिक की जाती है। फिर योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाती है। विवेक गर्ग का कहना है कि केजरीवाल सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया है।

उन्होंने बिना किसी प्रक्रिया के भर्तियां की है। यही नहीं कई भर्तियां ऐसी है जिसमें पद के लायक योग्यता नहीं है। भर्ती के बाद उस योग्यता को हासिल करने की छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed