फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   record registration for nursery admission in delhi

नर्सरी दाखिला: इस साल टूटा आवेदन का रिकॉर्ड

Sun, 02 Feb 2014 05:06 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Feb 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
record registration for nursery admission in delhi

दिल्ली में नर्सरी के लिए जारी दाखिले की रेस अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। दाखिला प्रक्रिया में अभी तीन दिन बाकी है और स्कूलों में रिकॉर्ड आवेदन आ चुके हैं।

विज्ञापन


तीन दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा। रिकॉर्ड आवेदन को देखकर प्रिंसिपलों का मानना है कि लॉटरी में सबका नंबर आना मुश्किल है।

मौसम विहार स्थित डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल वंदना कपूर ने बताया कि इस बार सामान्य के साथ ही गरीब कोटे के लिए भी बराबर ही आवेदन आ रहे हैं। अब तक सामान्य की 150 सीटों के लिए 14000 फॉर्म बिक चुके हैं, जबकि महज 1300 ही जमा हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं गरीब कोटे की 38 सीटों के लिए 1500 फॉर्म चले गए हैं और 1250 फॉर्म जमा हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि गरीब कोटे के दाखिले तो लॉटरी से ही होंगे वहीं सामान्य के लिए भी इतने अधिक फॉर्म आने के कारण लॉटरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सलाह दी है कि चाहे गरीब कोटे के तहत आवेदन कर रहे हों या फिर सामान्य के तहत ज्यादा से ज्यादा स्कूलों में आवेदन करें, जिससे कि कहीं दाखिला पक्का हो सके।

वहीं स्प्रिंग डेल्स स्कूल की प्रिंसिपल अमिता मूला वॉटल ने बताया कि कीर्ति नगर और पूसा रोड की सामान्य और गरीब कोटे की 170 सीटों के लिए अब तक 7000 आवेदन जमा हो चुके हैं। इतनी कम सीटों के लिए इतने फॉर्म से सबका दाखिला बहुत मुश्किल होगा।

वहीं महावीर सीनियर मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल एसएल जैन ने कहा कि बीते साल से काफी ज्यादा फॉर्म अब तक जमा हो चुके हैं। अब तक सामान्य व गरीब कोटे के तहत 2500 फॉर्म बिक गए हैं और लगभग 1100 फॉर्म जमा हो चुके हैं। दूरी का दायरा कम होने से काफी संख्या में अभिभावक आवेदन कर रहे हैं।


स्कूलों का मानना है कि अंतिम दिनों में फॉर्म जमा कराने वाले अभिभावकों की भीड़ होने की संभावना है। ऐसे में जिनमें ऑनलाइन आवेदन का विकल्प है, वहां अभिभावक ऑनलाइन आवेदन ही करें। आवेदन प्रक्रिया पांच फरवरी को समाप्त हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed