फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Record rainfall in Delhi on Friday for fifth time in December since 1923

Delhi NCR Weather : एनसीआर में रुक-रुक कर हो रही है बारिश, यलो अलर्ट, कल से कोहरा करेगा तंग

Sat, 28 Dec 2024 06:54 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 Dec 2024 06:54 AM IST
सार

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज बारिश के बाद कल से कोहरा बढ़ने लगेगा। ग्रेटर नोएडा में देर रात करीब दो बजे तेज बारिश के साथ ओले गिरे। 

विज्ञापन
Record rainfall in Delhi on Friday for fifth time in December since 1923
दिल्ली में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में रात भर से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश और रविवार व सोमवार के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। ग्रेटर नोएडा में देर रात करीब दो बजे तेज बारिश के साथ ओले पड़े। इससे एनसीआर में ठिठुरन बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कल सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इससे कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशान भी होना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 42.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वर्ष 1923 के बाद दिसंबर में इतनी ज्यादा बारिश पांचवीं बार दर्ज की गई। 13 दिसंबर, 2019 को 33.5 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में सुबह मध्यम से तेज स्तर की बारिश हुई। इससे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 14.6 डिग्री रहा। इसमें 24 घंटे में 9.5 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग के प्रादेशिक मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक सबसे अधिक बारिश डीयू इलाके में रिकॉर्ड की गई, जबकि पूसा केंद्र में 35 मिमी, लोधी रोड में 34.2, पालम में 31.4, रिज में 30.4, सफदरजंग में 30.2 व आया नगर में 18.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

कल स्मॉग के कारण दिन में ही बारिश के बीच अंधेरा छाया रहा। ऐसे में वाहन चालकों ने लाइट जलानी पड़ी। सफदरजंग में सुबह सात बजे के दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम केंद्र में सुबह साढ़े दस बजे तक दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिसंबर में रिकॉर्ड बारिश
1923 --- 77.2
1997 --- 71.8
1967 --- 69.5
1936 --- 68.1
2024 --- 42.8

कहां कितना न्यूनतम तापमान-
लोधी रोड --- 11.4 डिग्री सेल्सियस
पालम --- डिग्री सेल्सियस
रिज --- 12.5 डिग्री सेल्सियस
आया नगर --- 13 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed