फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Record more than 1.5 lakh visitors arrived at the World Book Fair

Delhi NCR News: विश्व पुस्तक मेले में रिकार्ड 1.5 लाख से ज्यादा आगंतुक पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
- प्रगति मैदान और आस-पास के मार्गों पर आगंतुकों के पहुंचने पर भारी ट्रैफिक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विश्व पुस्तक मेले में शनिवार को 1.5 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। उत्साहित लोगों ने वीकेंड पर परिवार के साथ पहुंचकर यहां लंबी कतारों में लगकर प्रगति मैदान के अंदर प्रवेश किया। आस-पास की सड़कें आगंतुकों की भारी संख्या में पहुंचने से जाम रहीं। नई दिल्ली की सारी सड़कों से मानो लोग पुस्तक मेले में जा रहे हों। रविवार को मेले के आखिरी दिन भी भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। मेले के आखिरी दिन यहां किताबों पर भारी छूट मिल रही। कई किताबों पर 70 फीसदी तक की छूट है।

मेले में साहित्यिक जगत के दिग्गजों, शिक्षकों और किताब प्रेमियों की मंडली ने किताबों और पढ़ने के प्रति अपने प्यार का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। शनिवार को मेले के एंट्री गेट पर लंबी लाइन रही। शटल सेवा के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन आगंतुक देर शाम तक यहां डटे रहें। किताबों के स्टालों, अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन के मंच पर और लाइव सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हर जगह खूब भीड़ रही। लोगों ने विभिन्न मंडपों, वैचारिक चर्चाओं, चित्र प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

------

शटल की संख्या बढ़ाई, फिर भी कम पड़ी
भीड़ को देखते हुए नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया ने 17-18 फरवरी को गेट नंबर-4 से अतिरिक्त शटल शुरू की हैं। फिर भी लोगों को शटल के लिए इंतजार करना पड़ा। भैरों मंदिर पार्किंग, नेशनल स्टेडियम गेट नंबर-4, राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी बड़ा बरगद पेड़ के पास शटल लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

बच्चों को फ्री में बांटी किताबें
बच्चों के मंडप में कहानी कहने-सुनाने, चित्रण, सुलेख, कला, नाटक में हिस्सा लेने के लिए भारी संख्या में बच्चे आए। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को ब्रेल किताबें बांटी गईं। हॉल-1 में यूडीआईडी कार्ड दिखाने पर बच्चों को ऑडियो, ईबुक्स और मुफ्त में ब्रेल किताबें दी गईं। वसुंधरा बहुगुणा ने असम के माजुली द्वीप की पौराणिक कहानी सुनाई। बहुभाषी भारत, फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स में पोएट्री थ्रू द लेंस ऑफ इंडिया पर एक चर्चा सत्र आयोजित हुआ। भारत लिटरेचर फेस्टिवल में भारत-पाक संबंधों में कूटनीति विषय पर चर्चा हुई। प्रसिद्ध टीवी एंकर अदिति त्यागी ने पाकिस्तान में पूर्व भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया से चर्चा की। बिसारिया ने इस बीच अपनी किताब एंगर मैनेजमेंट: द ट्रबल्ड डिप्लोमैटिक रिलेशनशिप बिटवीन इंडिया एंड पाकिस्तान पर चर्चा की।

-----

नई किताबों का भी हुआ विमोचन
इतिहास, विदेश नीति और माइथोलॉजी की किताबें युवाओं की विशेष पसंद बनी हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर की किताब ह्वाई भारत मैटर्स, अक्षत गुप्ता की हिडन हिंदू युवा ढूंढ़ रहे। 1500 रुपये की रामायण 200 रुपये में मिल रही है। लेखक संकल्प शुक्ला और के राघव भंडारी की किताब द डिकेड ऑफ डेवलपमेंट, डॉ एस सी मिश्रा की जीवन, जिज्ञासा और शास्त्र, वी. शांताराम और मानसून का विमोचन शनिवार को हुआ। सारी किताबें एनबीटी-इंडिया ने प्रकाशित की हैं। पत्रकार इंद्राणी मुखर्जी की किताब अनब्रोकन द अनटोल्ड स्टोरी के ऑडियो बुक वर्जन भी यहां लॉन्च हुआ। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed