फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   recharge your metro smart card or take token with debit and credit card

डेबिट, क्रेडिट कॉर्ड से खरीदें मेट्रो का टोकन या करें रिचार्ज, इन स्टेशनों पर उपलब्ध है सुविधा

Wed, 21 Jun 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Jun 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
recharge your metro smart card or take token with debit and credit card

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने डेबिट और क्रेडिट कार्ड से यात्रा टोकन और स्मार्ट कार्ड रिचार्ज की सुविधा शुरू की है। अभी टीवीएम से टिकट लेने पर कैश डालना पड़ता है, जिससे कई बार स्टेशनों पर लंबी कतार लग जाती है।

विज्ञापन


प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने मंगलवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन पर सेवा का शुभारंभ किया। डीएमआरसी के अनुसार अभी यह सुविधा लाल किला मेट्रो स्टेशन के 8 टीवीएम और दो रिचार्ज कार्ड टर्मिनल(आरसीएम) पर ही मिलेगी।
विज्ञापन


इसके बाद आईटीओ से कश्मीरी गेट के बीच के स्टेशन पर 36 टीवीएम और रिचार्ज कार्ड टर्मिनल पर सुविधा शुरू की जाएगी। टीवीएम के प्वाइंट ऑफ सेल के साथ सीसीटीवी कैमरे भी सुरक्षा के हिसाब से लगे हैं। टच स्क्रीन सिस्टम के साथ मेट्रो का पूरा नेटवर्क मैप भी है। जिसकी वजह से यात्री स्टेशन सलेक्ट करके टोकन खरीद पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल के अंत तक 400 टीवीएम व आरसीएम पर सुविधा मिलेगी। इसके बाद अगले साल फेज-3 के 500 टीवीएम व आरसीएम को इस सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने कहा कि इस सुविधा से यात्रियों की खुले पैसे की दिक्कत दूर होगी और कैशलेस सुविधा को बढ़ावा मिलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed