{"_id":"5804c30e4f1c1bac2d702b34","slug":"ready-to-marital-city-multinational-companies-do-more-coverage","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ के लिए तैयार शहर, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में दिख रहा ज्यादा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ के लिए तैयार शहर, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में दिख रहा ज्यादा क्रेज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
करवाचौथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में हर पर्व का अंदाजा निराला होता है। मगर जब बात पति की लंबी उम्र वाले व्रत करवाचौथ की होती है तो बात औरों से काफी अलग हो जाती है।
शहर करवाचौथ को बॉलीवुड मोड में मनाने को तैयार है।
मल्टीनेशनल कंपनियों की कामकाजी और नवविवाहिताओँ में करवाचौथ का अधिक क्रेज देखा जा रहा है। यह त्योहार अब धीरे-धीरे स्टेटस सिंबल का रूप लेता जा रहा है।
महिलाओं में जेबरात से लेकर परिधानों और उपहारों तक में यहां प्रतियोगिता होने लगी है। कौन कितना महंगा और बढ़िया पहनता और खरीदता है अब यह काफी मायने रखने लगा है।
यही वह बात है जो इसे कारोबारियों के लिए साल-दर-साल बड़ा फायदा करवा रही है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार करवाचौथ का बाजार तकरीबन 500 करोड़ का है। करवाचौथ की को लेकर गुड़गांव के बाजारों में रौनक रही।
विज्ञापन
परिधानों से लेकर स्वर्णकारों तक की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों को अपने नंबर के लिए इंतजार करना पड़ा। सदर बाजार में आलम यह रहा कि वहां वाहनों की बात तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार रहा।
जिन दुकानों को आम दिनों में तीन से चार लोग संभालते थे, वहां 12 से 15 लोगों के लिए भी मुश्किल हो रहा था। एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन, सहारा मॉल, एंबियंस मॉल और ओमेक्स मॉल सहित शहर के सभी बाजारों की गिफ्ट गैलरियां दिन भर पैक रहीं।
सदर बाजार स्थित हार्ट बीट गैलरी में पतियों की ओर से अपनी पत्नी को उपहार स्वरूप देने के लिए काफी खरीदारी की गई। मोबाइल, लैपटॉप और टैब भी उपहार के तौर पर देने के लिए खरीदे गए।
गोल्ड सूक से लेकर सदर बाजार तक के सर्राफा बाजार में भारी रौनक दिखी। मंगलसूत्र, अंगूठी और चुटकी की डिमांड सबसे अधिक है। साड़ियों की डिमांड में काफी उछाल आया है।
छोटे से बड़े दुकान और शोरूम महिला ग्राहकों से खचाखच भरे हैं। साड़ी शोरूम संचालक सुदीप गुप्ता बताते हैं कि साड़ियों के बाजार में तकरीबन 70 प्रतिशत का उछाल है। सलवार शूट सहित अन्य परिधानों की भी जमकर खरीदारी हो रही है।
मेहंदी वालों की चांदी
करवाचौथ को लेकर मेहंदी का बाजार सज चुका है। सदर बाजार में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ है। जबकि अभी एक दिन बाकी है। बाजार की पटरी पर हाथों में मेहंदी रचाने वालों की संख्या अधिक हो गई है, मगर कोई खाली नहीं दिखा। 150 से 500 रुपये के रेट में मेहंदी रची जा रही है।
पूजन सामग्रीं की खूब बिक्री
चंदन, शहद, अगरबत्ती, कच्चा धूप, शक्कर, शुद्ध घी, मिठाई, कुमकुम, अक्षत, सिंदूर, मेहंदी, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, चांदी की चुटकी, मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन, दीपक, रुई, कपूर, गेहूं, शक्कर का बूरा, हल्दी, पानी का लोटा, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, चलनी, चीनी का करवा और सींक की खूब खरीदारी हो रही है।