फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   readied Sub-inspector on obscene comments

सब इंस्पेक्टर ने की अश्लील टिप्पणी तो ये मिली सज

Fri, 22 May 2015 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 22 May 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
readied Sub-inspector on obscene comments

पूर्वोत्तर की युवतियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद विवाद से घिरे एएसआई के खिलाफ गुरूवार रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि पुलिस ने अभी एफआईआर करने की बात से इनकार किया है अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


शनिवार को नाथूपुर गांव में दार्जलिंग के तीन युवकों से हुई मारपीट के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को डीसीपी ईस्ट दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर रहे दार्जलिंग समेत आसपास के लोगों के खिलाफ एएसआई शीतल दास ने अभद्र टिप्पणी कर दी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर की महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद उपजे विवाद पर आक्रोशित लोगों ने यहां धरना देते हुए आरोपी एएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। मामला गरमाने के बाद दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी के हस्तक्षेप किया जिसके बाद गुड़गांव पुलिस के आश्वासन पर लोग शांत हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में जांच कर रहे एसीपी डीएलएफ ने गुरूवार देररात कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई शीतलदास को लाइन हाजिर करने की सिफारिश की जिस पर पुलिस आयुक्त ने आदेश जारी कर दिए। एसीपी के मुताबिक आरोपी एएसआई एमजी रोड चौकी में तैनात था उसे लाइन हाजिर कर दिया है। दूसरी तरफ आरोपी एएसआई के खिलाफ एफआईआर की बात से अभी इनकार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed