फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Read the full story of these love birds

'लड़की से करेंगे गैंगरेप, प्रेमी को मारेंगे गोली'

Tue, 09 Jun 2015 08:30 PM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
Read the full story of these love birds

सोमवार दोपहर एसएसपी आफिस पहुंचे प्रेमी युगल ने ऑनर किलिंग की आशंका जताई। साथ ही यह दावा कर सनसनी फैला दी कि युवती के कुनबे ने लोनी के पावी सादकपुर गांव में ‘पंचायत’ कर फरमान जारी किया है कि अगर दोनों गांव में दिखे तो युवक को गोली मार दी जाएगी और युवती के साथ गैंगरेप किया जाएगा।

विज्ञापन


इस डर से दोनों नौ माह से छिपकर रह रहे हैं। शिकायत करने पर भी पुलिस सुनवाई नहीं करती है। दूसरी तरफ, लोनी पुलिस पंचायत, हत्या और गैंगरेप के फरमान को फर्जी बता रही है और दंपति को गांव में बेखौफ रहने के लिए सुरक्षा देने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


पावी सादकपुर के रहने वाले प्रेमी फुरकान और गांव की ही उसकी प्रेमिका ने बताया कि सालों से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। 8वीं तक साथ पढ़े हैं। प्रेमिका के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ माह पहले कर चुके शादी, डर से नहीं जा रहे गांव

Read the full story of these love birds

सौतेली मां और तीन भाई हैं, जिन्होंने उसका रिश्ता चचेरे भाई से तय कर दिया था। लेकिन 30 जुलाई 2014 को वह फुरकान के साथ घर से भाग गई। अगले दिन 31 जुलाई को परिजनों ने उन्हें बागपत से बरामद किया।


परिजनों ने जबरन उससे प्रेमी और प्रेमी के दो चाचा के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन 164 के बयान में उसने रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए कोर्ट में बयान दिया तो पुलिस ने 169 की कार्रवाई कर उन्हें छुड़ाया।

उसे प्रेमी के परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद 12 अगस्त 2014 को उन्होंने दिल्ली साकेत में निकाह किया और कोर्ट में शादी को रजिस्टर्ड कराया। उन्होंने कोर्ट से भी प्रोटेक्शन की मांग की थी।

तब से हैं लड़की के परिजन खफा

Read the full story of these love birds

तब से लड़की के परिजन उनसे खफा हैं। युवती ने दावा किया कि कुछ दिन बाद वह अपनी ससुराल जाकर रही तो 10 नवंबर 2014 को उसके भाइयों ने उसका अपहरण किया और रिश्ते के भाइयों ने उसके साथ गैंगरेप किया।


पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर केस में एफआर लगा दी।  प्रेमी युगल ने दावा किया कि नवंबर में ही युवती के कुनबे से लोगों ने ‘पंचायत’ कर यह फरमान सुनाया कि अगर वे गांव में दिखे तो उनका बुरा हश्र होगा।

युवक को मार दिया जाएगा और युवती से गैंगरेप किया जाएगा। तब से वे डर से गांव में नहीं गए हैं। पहले मसूरी रहे और अब विजयनगर में छिपकर रह रहे हैं। उन्हें अपने गांव जाना है, मगर जान का खतरा है।

लॉ कर रहा युवक, युवती छोड़ चुकी पढ़ाई

Read the full story of these love birds

सीओ लोनी अनिल कुमार ने बताया कि लड़की ने अपने परिवारवालों के खिलाफ जो गैंगरेप की रिपोर्ट लिखाई तो उसमें एफआर लग गई थी। गांव में कोई पंचायत नहीं हुई है। अगर युवक-युवती गांव में रहना चाहते हैं तो रहें, उन्हें पुलिस सुरक्षा देगी।

युवक ने बताया कि वह लॉ कर रहा है। सेकेंड ईयर में है। युवती ने बताया कि उसने मां की मौत के बाद आठवीं कर पढ़ाई छोड़ दी थी। दोनों के परिवारवाले प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं।

फुरकान के भाई इमरान का आरोप है कि युवती के परिजनों ने उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। इसी साल 17 मई को युवती के परिवारवालों ने उस पर जानलेवा हमला किया। उसे गोली मारी, जो उसके पैर में लगी। लोनी थाने में एफआईआर कराई गई, मगर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

एसपी बोले, प्रेमी-युगल के आरोप झूठे

Read the full story of these love birds

पुलिस आफिस में प्रेमी युगल एसपी देहात राकेश पांडेय से मिले। एसपी देहात ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई अन्य झूठे आरोप लगाकर गाजियाबाद ही नहीं अन्य जिले में भी रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं, जो कि बाद में झूठे साबित हुए हैं।

वर्तमान में लोनी थाने में जानलेवा हमले का एक-एक  मामला दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस घटना के बाद दोनों पक्षों में ‘नाक’ की लड़ाई चल रही है।

इसके अलावा इनमें जमीन का विवाद भी चल रहा है। जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर इनमें करोड़ों के लेनदेन का भी विवाद है।
इस मामले को गांववाले आपसी रंजिश की बात कहकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं युवती के परिजन भी इस मामले में चुप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed