फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ravan forget dialogues after looking seeta.

सीता को देखकर डायलॉग भूल गया रावण, लगे ठहाके

Wed, 01 Oct 2014 12:30 PM IST
Updated Wed, 01 Oct 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
ravan forget dialogues after looking seeta.

रामलीला के मंच पर कलाकारों के समक्ष कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं जो उसे आजीवन नहीं भूलती। कुछ ऐसा ही श्री दुर्गा रामलीला कमेटी के मंच पर दशक भर पहले हुआ था। जिसे आज भी याद कर लोग हंस पड़ते हैं।

विज्ञापन


मामला था सीता को देख रावण का बुरी तरह से नर्वस हो जाना। रावण की भूमिका निभाने वाले कलाकार बनवारी लाल सैनी सीता का सामना होते ही कुछ पलों के लिए अपनी एक्टिंग भूल गए थे।
विज्ञापन


उन दिनों जैकमपुरा की रामलीला को देखने के लिए हजारों की संख्या कि दर्शक मौजूद आए थे। सभी को अशोक वाटिका में दशानन और सीता के बीच होने वाले संवाद के दृश्य का बेसब्री से इंतजार था। अशोक वाटिका में रावण सीता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तरह-तरह से प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीता के चहरे पर नजर आता था भाई

ravan forget dialogues after looking seeta.

रावण की भूमिका मजे हुए कलाकार बनवारी लाल सैनी निभा रहे थे। जैसे ही अशोक वाटिका में रावण का प्रवेश हुआ हर तरफ तालियों की गड़गड़ाहट होने लगी। रावण सीता के नजदीक पहुंचता है और नर्वस हो जाता है।

इस दृश्य को याद कर रावण की भूमिका निभाने वाले बनवारी लाल सैनी आज की हंस पड़ते हैं। अपने नर्वस होने का कारण सीता के रूप में मंच पर उनका सगा भाई भरत सिंह सैनी विराजमान था। सैनी बताते हैं कि जैसे ही वह सीता के चेहरे को देखते हैं तो एक्टिंग भूल जाते हैं।

उनके मन में एक ही बात थी कि अरे यह तो मेरा सगा भाई है। रावण-सीता का संवाद कुछ आशिकाना मिजाज का था।

रावण की भूमिका में बनवारी लाल सैनी को सीता के समक्ष ‘सुन सीते चंद्रमुखी चपल नयन चित चोर एक बार अनुराग से तूं देख ले ऐ सीते मेरी ओर, मजधार में है मेरी नैया पार उसे लगा दे, कर कृपा दृष्टि मेरे ऊपर कंचित तूं मुस्का दे’। संवाद बोलना था। उन्हें लगा कि वह यह संवाद भूल गए हैं। मगर बाद में उन्होंने किसी प्रकार से अपने मन को समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed