फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rate of vip numbers for two wheeler and four wheeler

अगर खरीदना चाहते हैं अपनी गाड़ी के लिए VIP नंबर तो जरा जान लें इसकी कीमत

Wed, 13 Dec 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Dec 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
rate of vip numbers for two wheeler and four wheeler
vip numbers

दोपहिया वाहनों के लिए वीआईपी नंबर पाने के लिए बोली लगाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं, दिल्ली सरकार ने चार पहिया वाहन के लिए एक कैटेगरी में वीआईपी नंबर के रेट बढ़ा दिए।

विज्ञापन


अब 1313, 0101, 4444, 0222, 1008 जैसे वीआईपी नंबर की बोली 1.50 लाख से शुरू होगी, पहले यह 1 लाख थी। इसके अलावा अब अगर पुरानी गाड़ी के नंबर को नए चार पहिया वाहन पर लेने के लिए 1000 रुपये और दोपहिया में 500 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन


दोपहिया वाहनों के वीआईपी नंबर की बोली योजना को एलजी से मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी की गई है। अब दोपहिया वाहनों के लिए पांच कैटेगरी में वीआईपी नंबर ले पाएंगे। दोपहिया वाहन के लिए सबसे महंगा नंबर 0001 होगा, जिसकी बोली 50 हजार रुपये से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पहिया वाहन के लिए इसी नंबर की बोली पांच लाख से शुरू होती है। अभी तक सिर्फ चार पहिया वाहनों के लिए वीआईपी नंबर के लिए बोली लगती थी। यह पांच कैटेगरी में होता था, जिसमें सबसे महंगा 0001 नंबर की बोली पांच लाख से शुरू होती थी।

0001 नंबर 50 हजार रुपये में होगा

rate of vip numbers for two wheeler and four wheeler
vip numbers

इसके अलावा तीन लाख, दो लाख, एक लाख और पांचवीं कैटेगरी में कोई नंबर जो अपने पसंद पर लेना चाहते थे उसके लिए 25 हजार रुपये कम से कम देने होते थे। सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि चौथी एक लाख की कैटेगरी वाले नंबर की बोली एक लाख के बजाए डेढ़ लाख से शुरू होगी।

आखिरी पांचवीं कैटेगरी में न्यूनतम बोली 25 हजार की होगी, लेकिन इसमें अब बोली नहीं लगेगी। यह पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होता है। गौरतलब है कि दोपहिया वाहनों के लिए भी पांच कैटेगरी में वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन बोली होगी।

​सबसे महंगा 0001 नंबर 50 हजार रुपये में होगा। दूसरी कैटेगरी में 30 हजार, तीसरी में 20 हजार, चौथे में 15 हजार और पांचवीं कैटेगरी में उपरोक्त चार कैटेगरी के अलावा कोई भी नंबर पसंद पर आने पर कम से कम पांच हजार रुपये देने होंगे। 

वीआईपी नंबर में इस प्रकार लगेगी बोली

rate of vip numbers for two wheeler and four wheeler
vip numbers
नंबर                           कार के लिए बोली      दोपहिया
0001                            5 लाख रुपये             50 हजार

0002-0009                  3 लाख रुपये              30 हजार

10-99,786,1000,
1111, 7777, 9999         2 लाख रुपये            20 हजार

101, 1313, 1008, 
0108, अंत में 00             1.5 लाख रुपये           15 हजार

एक जैसे 3 या 4 अंक,          1.5 लाख रुपये         15 हजार

अंत में 000                         25 हजार रुपये        5 हजार
निर्धारित नंबर के अलावा 
मनपसंद नंबर                              
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed