{"_id":"65e1df810fe86d167303bc20","slug":"rat-minor-family-angry-due-to-dda-buldozer-action-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-41257-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीडीए की बुलडोजर कार्रवाई से रैट\nमाइनर वकील का परिवार नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीडीए की बुलडोजर कार्रवाई से रैट माइनर वकील का परिवार नाराज
विज्ञापन
घर की मांग को लेकर दूसरे दिन अनशन पर
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से खजुरी खास स्थित नए पुलिस थाने के पास की गई बुलडोजर कार्रवाई में रैट माइनर वकील हसन का घर ध्वस्त कर दिया गया। घर की मांग को लेकर वकील अपने परिवार के साथ दूसरे दिन भी अनशन पर बैठे रहे। उन्होंने बताया कि वह दो दिन से खुले आसमान में रात गुजारने को मजबूर हैं। इस मुश्किल की घड़ी में उनके पड़ोसी सहारा बने हैं। भोजन-पानी पड़ोसी दे रहे हैं। रात में बच्चों को स्थानीय पड़ोसी के घर रात गुजारने के लिए भेज देते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के सारे लोग उनके साथ हैं। वह उन्हें हर तरह की सहायता प्रदान कर रहे हैं।
हसन की बेटी अलीजा ने बताया कि वह दसवीं कक्षा की छात्र है, बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं। किताबें मकान में ही दब गई हैं। परीक्षा की तैयारी नहीं हो पा रही है। काफी सारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
मजदूरों को सुरंग से निकाल पूरे देश के लिए हीरो बने थे
रैट माइनर वकील हसन के साथी मुन्ना कुरेशी ने बताया कि कि उन्हें डीडीए ने कोई नोटिस नहीं दिया था। वह यहां 11-12 साल से रह रहे थे। उनकी सरकार से केवल घर बनाने की मांग है। उन्हें न तो कोई नौकरी और न कोई सरकारी मदद चाहिए। वह कहते हैं कि केवल जहां घर था, वहां दोबारा बनाकर दिया जाए। जब कुछ महीनों पहले उन्होंने मिलकर सुरंग से मजदूरों को निकाला था, तो पूरे देश ने उन्हें हीरो बनाया और आज ये सलूक किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले जब सांसद मनोज तिवारी आए थे, तो उन्होंने इस समस्या को सुलझाने का वायदा किया था। उन्होंने कहा था कि तुम्हारा मकान कहीं नहीं जाएगा।
विज्ञापन
बृंदा करात ने की परिवार से मुलाकात
सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात ने शुक्रवार को रैट माइनर वकील हसन ओर उनके परिवार से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की। करात ने डीडीए के द्वारा वकील हसन के घर को गिराए जाने की निंदा करते हुए आरोप लगाकर इसे चिह्नित कार्रवाई कहा।