{"_id":"6ab677ba0fafdc94d00a44f9","slug":"instructions-issued-to-intensify-monitoring-of-the-punjabi-bagh-pollution-hotspot-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156500-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पंजाबी बाग प्रदूषण हॉटस्पॉट की निगरानी तेज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पंजाबी बाग प्रदूषण हॉटस्पॉट की निगरानी तेज करने के निर्देश
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव प्रशांत गोयल ने किया निरीक्षण, धूल, धुएं और निर्माण गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने की आशंका के बीच दिल्ली सरकार ने पंजाबी बाग के वायु प्रदूषण हॉटस्पॉट पर निगरानी और कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव एवं पश्चिमी जिले की वायु प्रदूषण एवं निगरानी समिति के नोडल सचिव प्रशांत गोयल ने हॉटस्पॉट का निरीक्षण कर प्रदूषण के स्थानीय स्रोतों और नियंत्रण उपायों की समीक्षा की।
दौरे के दौरान वाहनों की आवाजाही, धूल, धुएं, निर्माण एवं विध्वंस गतिविधियों और कचरे के जमाव की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने एंटी स्मॉग गन, स्प्रिंकलर और एमआरएसएम मशीनों के इस्तेमाल की जानकारी दी। गोयल ने कहा कि केवल मशीनों की तैनाती पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रदूषण के स्रोतों पर लगातार कार्रवाई जरूरी है। इसके बाद एमसीडी के पश्चिमी जोन कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बढ़ाने और प्रदूषण के स्रोतों व शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।