फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rashmi chaurdhari would meet mulayam singh yadav

थप्पड़ मारने वाली नेत्री अब मुलायम को सुनाएंगी दर्द

Thu, 02 Apr 2015 12:57 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
Rashmi chaurdhari would meet mulayam singh yadav

सपा में महिला कार्यकर्ता रश्मि चौधरी के मुरादनगर के नगर अध्यक्ष महबूब अंसारी को मारे गए थप्पड़ की गूंज बुधवार को लखनऊ में गूंजी। पार्टी हाईकमान ने रश्मि को पार्टी से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


सपा के प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने बुधवार को उनके निलंबन का लैटर जारी कर दिया। उधर, रश्मि चौधरी और महिला कार्यकर्ताओं ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए जिलाध्यक्ष और मुरादनगर के नगर अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


रश्मि चौधरी इस मामले को लेकर सीधे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगी।

बुधवार को सपा हाईकमान ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों को लखनऊ में बैठक के लिए बुलाया था। गाजियाबाद में मचे बवाल की रिपोर्ट सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रश्मि चौधरी का आरोप है कि महबूब अंसारी उसके साथ पहले भी गंदी हरकत कर चुका है। उस समय पार्टी के ही एक युवा नेता ने मामले में मध्यस्थता करा दी थी। पार्टी कार्यालय में ही महबूब को राखी बंधवाई थी।

न सुनी तो पार्टी कार्यालय पर दूंगी धरना

Rashmi chaurdhari would meet mulayam singh yadav

सपा ने महिला सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा है। कुछ चंद लोग इस मामले को हाईकमान के सामने गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। सच्चाई से हाईकमान को अवगत कराएंगे। - मधु चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला सभा

रश्मि चौधरी को बहन मानता हूं। उसके इस व्यवहार के पीछे कोई और है। मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। मैंने कोई गलत व्यवहार नहीं किया है। पार्टी संगठन इसकी जांच करा लें। - महबूब अंसारी, नगर अध्यक्ष, मुरादनगर

पांच दिन से लगातार जिलाध्यक्ष से महबूब अंसारी की बदसलूकी और अश्लील फोन की शिकायत कर रही थी। उन्होंने इसे नजर अंदाज कर दिया था। मेरे लिए पद से पहले इज्जत और आत्म सम्मान है।

जिलाध्यक्ष बोले-जो किया सही किया

Rashmi chaurdhari would meet mulayam singh yadav

जिलाध्यक्ष ने एकतरफा फीडबैक देकर निलंबन कराया है। नेताजी और मुख्यमंत्री से मिलकर अपना पक्ष रखूंगी। मेरी बात नहीं सुनी गई तो पार्टी कार्यालय पर धरने पर बैठूंगी। - रश्मि चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, सपा

नेताजी और मुख्यमंत्री दोनों ने ही साफ कहा है कि संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने संगठन को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए हैं। रश्मि चौधरी को कोई आपत्ति थी तो शालीनता से बात रखतीं। - साजिद हुसैन, जिलाध्यक्ष, सपा

अखिल भारतीय जाट महासभा भी रश्मि चौधरी के समर्थन में उतर आई है। युवा जाट सभा के जिलाध्यक्ष अरुण चौधरी का कहना है कि रश्मि चौधरी के साथ अश्लील हरकत करने वाले सपा नेता महबूब अंसारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो जाट महासभा आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed