फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Rapists are terrorists, they should be executed publicly'

'बलात्कारी होते हैं आंतकवादी, सरेआम मिलनी चाहिए मौत की सजा'

Wed, 03 Aug 2016 08:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Aug 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
'Rapists are terrorists, they should be executed publicly'
कप‌िल म‌िश्रा

दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि बलात्कारियों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने रेप करने वाले अपराधियों के लिए सार्वजनिक रूप से सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के मंत्री ने बुलंदशहर गैंगरेप पर एक ब्लॉग लिखा और कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए हथियार चलाना आना चाहिए। 'ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है' शीर्षक से लिखे ब्लॉग में उन्होंने गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


कपिल के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले एक साल में तकरीबन 450 नाबालिग लड़कियां रेप का शिकार बनी।

'रेप के मामलों में उम्र को किया जाना चाहिए नजरअंदाज'

'Rapists are terrorists, they should be executed publicly'
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा वे लंबे समय से मृत्युदंड के खिलाफ रहे हैं। लेकिन ऐसे अपराधों को देखते हुए उन्हें लगता है कि बलात्कारी आतंकवादी होते हैं और उनके साथ ऐसा ही बर्ताव करना चाहिए।

कपिल मिश्रा का मानना है कि लड़कियों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाए और उनके पास बलात्कारियों को सार्वजनिक तौर पर मौत की सजा देने का अधिकार हो। जबकि ऐसे मामलों से जुड़े अभियुक्त की उम्र को भी नजरअंदाज करना चाहिए। अगर कोई बलात्कार करता है तो उसे बालिग की तरह ही सजा देनी चाहिए।

दिल्ली के करावल नगर से आप विधायक और मंत्री कपिल मिश्रा के किसी भी अपराध की पीड़ित पर नहीं बल्कि अपराधी पर होनी चाहिए और इसी के अनुरूप उसे सजा भी मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed