फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rapid rail to run above metro and grade separator meerut station to be highest

मेट्रो और ग्रेड सेपरेटर के ऊपर से पहुंचेगी रैपिड, सबसे ऊंचा होगा मेरठ रोड स्टेशन

Thu, 24 Dec 2020 11:22 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 24 Dec 2020 11:22 AM IST
सार

- तीन लेवल में होंगे तीन फ्लोर, जमीन से 25 मीटर ऊपर होगी पटरी, 215 मीटर होगी स्टेशन की लंबाई
- पहले 17 किमी लंबे प्राथमिकता वाले खंड में 30 फीसदी से ज्यादा सिविल का काम पूरा
- पहले खंड में 525 में से 375 पिलर बनकर तैयार, 1 किमी बना एलिवेटेड ट्रैक, पटरी बिछना बाकी
 

विज्ञापन
Rapid rail to run above metro and grade separator meerut station to be highest
रैपिड रेल के लिए काम चालू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रैपिड के पहले सेक्शन में मेरठ रोड तिराहा पर प्रस्तावित स्टेशन सबसे ऊंचा होगा। यहां साहिबाबाद से रैपिड ट्रेन मेट्रो ट्रैक और महामाया स्टेडियम के सामने ग्रेड सेपरेटर के ऊपर से होकर स्टेशन पहुंचेगी। 

विज्ञापन


साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता वाले खंड में 30 फीसदी से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण संबंधी सिविल के काम को अगले साल 2021 तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


रैपिड रेल का मेरठ तिराहा पर बनने वाला स्टेशन लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा। जमीन से रैपिड की पटरी की ऊंचाई 25 मीटर होगी। वहीं, तीन लेयर में तैयार होने वाले स्टेशन में तीन फ्लोर होंगे। स्टेशन की लंबाई 215 मीटर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ रोड पर रैपिड स्टेशन की शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से सीधी कनेक्टिविटी होगी। इसके लिए रैपिड स्टेशन से मेट्रो स्टेशन तक फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। ऐसे में रैपिड और मेट्रो के यात्री मेरठ के साथ दिल्ली-एनसीआर के किसी भी कोने में जा सकेंगे। पहले प्राथमिकता वाले खंड में कुल चार स्टेशन होंगे। सभी का डिजाइन और लेआउट तैयार हो चुका है।

525 में से 375 पिलर बनकर तैयार
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक 82 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर के पहले साहिबाबाद से दुहाई के बीच प्राथमिकता वाले खंड में निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। यहां निर्माण संबंधी 30 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। दूसरी ओर 17 किमी के प्राथमिकता वाले खंड को दो भागों में विभाजित कर काम किया जा रहा है। 

ऐसे में साहिबाबाद से मेरठ रोड तक पहले भाग में 236 पिलर और मेरठ रोड से दुहाई तक दूसरे भाग में 289 पिलर्स को मिलाकर कुल 525 पिलर्स का निर्माण किया जाना है। इनमें से 375 का निर्माण पूरा हो चुका है।

एक किमी एलिवेटेड ट्रैक बनकर तैयार, पटरी बिछना बाकी
रैपिड के प्राथमिकता वाले खंड में साहिबाबाद से मेरठ रोड व मेरठ रोड से दुहाई तक दोनों भागों में आधा-आधा किमी मिलाकर कुल एक किमी का एलिवेटेड ट्रैक (वायडक्ट) का निर्माण पूरा किया जा चुका है। केवल इस पर रैपिड की पटरी बिछना बाकी है। 

एलिवेटेड ट्रैक तैयार करने के लिए और वसुंधरा कास्टिंग यार्ड में गार्डर को एलिवेटेड ट्रैक पर लांच करने के लिए प्राथमिकता वाले खंड में आठ लांचिंग गैंट्री मशीनों को लगाया गया है। आने वाले दिनों में पूरी क्षमता से कार्य शुरू होने पर हर माह 1.50 किमी एलिवेटेड ट्रैक (वायडक्ट) का निर्माण किया जाएगा।
 

2022 से पहले निर्माण कार्य पूरा करने का दावा
एनसीआरटीसी के प्राथमिकता वाले खंड में निर्माण का जिम्मा संभाल रहे इंजीनियरों की ओर से दिन रात निगरानी रखी जा रही है। प्रोजेक्ट का जिम्मा संभाल रहे इंजीनियर ने एलिवेटेड ट्रैक (वायडक्ट) और स्टेशन का काम 2021 के आखिर तक पूरा करने की उम्मीद जताई है। वर्तमान में कार्य को देखते हुए प्रोजेक्ट के मार्च 2023 में पूरा होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

एलिवेटेड ट्रैक के काम की 24 सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी
रैपिड रेल कॉरिडोर के हर निर्माण कार्य की 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर भारी यातायात के बीच एलिवेटेड ट्रैक (वायडक्ट) के निर्माण को देखते हुए बेहद सावधानी से काम किया जा रहा है। 

एलिवेटेड ट्रैक पर गार्डर लांच करने के लिए आठ लांचिंग गैंट्री मशीन काम कर रही है। हर एक मशीन पर तीन सीसीटीवी से एनसीआरटीसी एमडी के साथ अन्य आला अधिकारियों की ओर से निगरानी रखी जा रही है।

साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किमी लंबे प्राथमिकता वाले खंड का परिचालन 2023 मार्च से शुरू करने के उद्देश्य से तेजी से काम जारी है। काम को रफ्तार देने के लिए आठ लांचिंग गैंट्री के उपयोग से एलिवेटेड ट्रैक (वायडक्ट) का निर्माण तेजी से जारी है। कॉरिडोर के सारे सिस्टम और सब-सिस्टम कांट्रैक्ट का कार्यान्वयन भी जारी है। 
-पुनीत वत्स, सीपीआरओ, एनसीआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed