फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raped woman getting threatening call in gurgaon

छह दिन बलात्कार के बाद अब झेल रही भद्दी गालियां

Wed, 24 Dec 2014 08:11 PM IST
Updated Wed, 24 Dec 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
Raped woman getting threatening call in gurgaon

सामूहिक बलात्कार की शिकार एक युवती को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तो उसे आरोपियों की गिरफ्तारी  को लेकर पुलिस अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


दूसरे उसे आरोपियों का जानलेवा हमला भी झेलना पड़ रहा है। युवती पर आरोप है कि उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
   
युवती का आरोप है कि रोजाना उसके मोबाइल पर भद्दी-भद्दी गालियां दी जाती हैं। इस मामले में स्थानीय पुलिस के निष्ठुर रवैये से तंग आकर वह कोर्ट चली गई थी जिसके बाद उसे कोर्ट के आदेश पर सुरक्षा मुहैया कराया गया।
विज्ञापन


इसकी शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अलग बात है कि इसके बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

छह दिन तक हुआ बलात्कार

Raped woman getting threatening call in gurgaon

गौरतलब है कि यह मामला पिछले तीन वर्षों से चला आ रहा है। इसकी नूंह कोर्ट में अर्जी पर धारा 366/376जी/506/120 और आर्मज एक्ट के तहत आरेपी के खिलाफ वारंट भी जारी कर चुकी है। जिसमें दो तो गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि सामूहिक बलात्कार के दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि गांव खोयरी की तावडू से कप्यूटर कोर्स करने वाली युवती की 28 जुलाई 2011 को वह्र्रां के बस अडडे से  कार में सवार लोगों ने देशी कटटा दिखकर अपहरण कर लिया था। उसके बाद उसे यूपी ले गए थे।

युवती का आरोप है कि उससे वहां बंदूक की नोंक पर करीब छह दिन तक बलात्कार किया गया। उसने उनकी पहचान फारूख, मुबीन, समयदीन और चवन  के रूप में की थी।

परिवार वालों को भी मारा-पीटा

Raped woman getting threatening call in gurgaon

बाद आरोपी उसे गुड़गांव में एक कमरा में रखकर उससे सामूहिक बलात्कार किया। फिर किसी तरह वह 21 जनवरी 2012 को  बदमाशों के चंगुल से निकल भगी। इसके बाद आरोपियों ने उसके भाई, मां और परिवार वालों के साथ मारपिटाई भी की।

उसके भाई की शिकायत पर धारा 148/149/323/452/506,120 तथा आर्मज एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

उसने बताया कि इसके बाद भी आरोपी नहीं माने और 3 फरवरी 2012 को फिर उसे रास्ते से पकड़ कर तावडू में एक कमरे में बलात्कार किया। इस मामले में भी तावड़ू थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed