फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raped in the car with minor girl

अगवा कर कार में किया रेप खून से लथपथ मिली बच्ची

Mon, 13 Apr 2015 12:53 AM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
raped in the car with minor girl

नई दिल्ली के शकरपुर इलाके में आठ साल की मासूम बच्ची को कार से अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बच्ची को अगवा होने के कुछ ही देर बाद आरोपी को कार समेत रंगे हाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन


बच्ची भी कार के अंदर खून से लथपथ मिल गई। बच्ची की हालत देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। चालक की पिटाई लगाने के बाद भीड़ ने कार में भी तोड़फोड़ कर दी।

बाद में आरोपी राहुल (28) को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर बच्ची को गंभीर हालत में एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बहल-फुसला कर कार में बिठा ली बच्ची

raped in the car with minor girl

पुलिस के मुताबिक, बच्ची अपने परिवार के साथ शकरपुर इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा है। शनिवार दोपहर को प्रियदर्शिनी विहार में एक निजी अस्पताल के बाहर भंडारा चल रहा था।

बच्चे वहां खाना खा रहे थे। वहां पास में ग्रे कलर की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में बैठे युवक ने मासूम को बहला-फुसलाकर कार में बिठा लिया।

आरोपी बच्ची को लेकर वहां से निकल गया। इधर एक रेहड़ी वाले ने देखकर सारी जानकारी पुलिस व स्थानीय लोगों को दी। खबर मिलते ही स्थानीय लोगों भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ मिली बच्ची

raped in the car with minor girl

पुलिस भी अस्पताल की सीसीटीवी से आरोपी का पता लगाने का प्रयास करने लगी। स्थानीय लोगों ने कार की तलाश शुरू कर दी। कुछ लोग पास में ही मौजूद बैंक एंक्लेव कॉलोनी के पार्क के पास पहुंचे।

वहां सुनसान जगह पर कार को खड़ा देखा गया। आरोपी राहुल वहां बच्ची के साथ कार में ही दुष्कर्म कर रहा था। भीड़ ने आरोपी को कार से निकालकर बुरी तरह पीटा, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इधर दिनदहाड़े बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने की घटना से नाराज लोगों ने शाम के समय शकरपुर थाने का घेराव किया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed