{"_id":"5b273a904f1c1b6c4d8b7258","slug":"rape-with-two-minor-girls-in-noida-police-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, फिर की ऐसी दरिंदगी पुलिस भी रह गई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, फिर की ऐसी दरिंदगी पुलिस भी रह गई हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा / जेवर
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर कोतवाली और नॉलेज पार्क थानाक्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। जहांगीपुर कस्बा निवासी एक महिला ने चौकी और जेवर कोतवाली में दी गई शिकायत में कहा है कि शुक्रवार रात आठ बजे पड़ोस के तीन लोग उसके घर घुस आए।
विज्ञापन
आरोपी उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी को बहलाकर घर से बाहर ले गए। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे खाने के बाद किशोरी बेहोश हो गई। इसके बाद तीनों आरोपी नाबालिग को पहले ग्रेटर नोएडा और फिर नोएडा लेकर गए। वहां गाड़ी व कमरे में सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उधर, नॉलेज पार्क थानाक्षेत्र के एक गांव की निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने गुलावली गांव निवासी वीरेंद्र पर एक साल में कई बार डरा धमकाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शुक्रवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन दो दिन तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी की और न ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी प्रभात दीक्षित का कहना है कि इस मामले में आईओ को बदल दिया गया है।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह भाटी, कोतवाली प्रभारी, जेवर का कहना है कि, जहांगीपुर कस्बे की नाबालिग का मामला प्रथम दृष्टया में संदिग्ध व प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। पीड़िता की शिकायत लेकर सभी पहलुओं से जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।