फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape victim of 8 year was force to move one to other hospital in winter night in noida for medical

सर्द रात में भटकती रही 8 साल की रेप पीड़ित मासूम, अस्पतालों ने किया ऐसा बुरा बर्ताव

Sat, 30 Dec 2017 12:22 PM IST
अभिमन्यु वशिष्ठ/अमर उजाला, जारचा
अभिमन्यु वशिष्ठ/अमर उजाला, जारचा Updated Sat, 30 Dec 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
rape victim of 8 year was force to move one to other hospital in winter night in noida for medical

पड़ोसी नाबालिग के दुष्कर्म की शिकार हुई 8 साल की मासूम बालिका को बृहस्पतिवार रात विभिन्न अस्पतालों में भी संवेदनहीनता झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को सरकारी अस्पताल भेजा लेकिन ठिठुरा देने वाली सर्दी में पीड़िता दादरी, भंगेल और जिला अस्पताल तक घूमती रही। शिकायत के बाद देर रात साढ़े 12 बजे पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


जारचा कोतवाली क्षेत्र निवासी 8 साल की मासूम को पड़ोस में रहने वाला नाबालिग बृहस्पतिवार शाम बहला-फुसलाकर एकांत स्थान पर ले गया था। आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग साढ़े 12 बजे मेडिकल परीक्षण किया गया

rape victim of 8 year was force to move one to other hospital in winter night in noida for medical

पीड़िता की आपबीती सुनाने पर परिजन ने देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई और रात लगभग 8 बजे पुलिस पीड़िता को दादरी स्थित सरकारी अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई। यहां महिला चिकित्सक व संसाधन न होने का हवाला देकर पीड़िता को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

इसके बाद पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से भी पीड़िता और परिजनों को भंगेल स्थित अस्पताल जाकर मेडिकल जांच कराने की सलाह देकर टरका दिया गया। विवश होकर पीड़िता को लेकर परिजन भंगेल अस्पताल पहुंचे।

यहां भी पीड़िता और उसके परिजनों को टरकाया गया। इसके बाद मामले की शिकायत आलाधिकारियों से की गई। इसके बाद पुन: जिला अस्पताल ले जाकर पीड़िता का रात लगभग साढ़े 12 बजे मेडिकल परीक्षण किया गया। 

नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया

rape victim of 8 year was force to move one to other hospital in winter night in noida for medical

सीओ निशांक शर्मा का कहना है कि पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा था लेकिन तीनों अस्पतालों में ले जाने के बावजूद परीक्षण में देरी हुई। नामजद किए गए नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

मांगा गया है स्पष्टीकरण, होगी जांच
इस संबंध में सीएमओ डा. अनुराग भार्गव ने ेेबताया कि मामला संज्ञान में आने पर भंगेल अस्पताल में तैनात लेडी डाक्टर को कॉल की गई थी। उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। इसके चलते लेडी डाक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed