फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape survivor threatens to commit suicide if she do not get justice

इंसाफ नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या :  रेप पीड़िता

Tue, 28 Mar 2017 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुन्हाना/नूंह
ब्यूरो/अमर उजाला, पुन्हाना/नूंह Updated Tue, 28 Mar 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
rape survivor threatens to commit suicide if she do not get justice

टी के साथ दुष्कर्म किए जाने के बाद आरोपी को दो महीने के बाद भी पुलिस नहीं पकड़ पाई है। हादसे के बाद लड़की का रिश्ता भी टूट गया है। मामले में पुलिस से इंसाफ ना मिलता देख पीड़ित परिवार ने एक सप्ताह में मेवात के एसपी कार्यालय नूंह के सामने आत्महत्या करने की धमकी दी है।

विज्ञापन


सोमवार को भी पीड़ित परिवार इंसाफ के लिये मेवात पुलिस कप्तान के पास पहुंचा लेकिन एसपी के आउट ऑफ स्टेशन होने कि वजह से उनसे संपर्क  नहीं हो सका। एसपी कि अनुपस्थित में पीड़ित परिवार की सुनवाई तक नहीं किये जाने का भी आरोप है।
विज्ञापन


मामला जिला के एक गांव का है जहां एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही अभिषेक नाम के आरोपी ने करीब दो महीने पहले दुष्कर्म किया था। आरोपी का मकान पीड़ित लड़की के मकान से सटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। पीड़ित लड़की के पिता का आरोप है कि पुलिस उसको इंसाफ देने कि बजाए आरोपी को संरक्षण दे रही है। महिला थाना प्रभारी आरोपी से घंटों मिलती है लेकिन उसे कभी पूछताछ के लिये भी नहीं बुलाती है।

लड़की के पिता का आरोप है कि आरोपी उन्हें ही झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह गरीब आदमी है। करीब दो महीने पहले वह पंजाब में कपास तोड़ने के लिए मजदूरी करने गया था।

करीब दो महीने पहले घर से फोन आया कि पड़ोस में रहने वाले अभिषेक उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। वह काम छोड़कर पंजाब से आया तो परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे बेटी के साथ हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस ने राजनीतिकन दबाव के चलते करीब 24 दिन बाद मामला दर्ज किया।


पीड़िता के  पिता ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर आरोपी को नहीं पकड़ा तो वह परिवार सहित एसपी कार्यालय के सामने  आत्म हत्या कर लेगा। 

क्या कहती हैं महिला थाना प्रभारी
महिला थाना प्रभारी कमलेश ने बताया कि मामले में जांच जारी है।  जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed