स्कूल छोड़ चुकी रेप पीड़िता शहर छोड़ने को मजबूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप की वारदात से डरी-सहमी 7वीं की छात्रा (15) ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। उसका छोटा भाई स्कूल नहीं जा रहा है, उसका कहना है कि वह दीदी के साथ ही जाएगा।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष उन्हें धमकी दे रहा है कि समझौता न करने पर उनके घर को जला दिया जाएगा। बच्चों की खातिर परिवार शहर छोड़ने की तैयारी कर रहा है।
छात्रा की मां ने बताया कि बेटी सातवीं कक्षा में प्रथम आई है। लेकिन घटना के बाद से स्कूल नहीं गई। स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक भी स्कूल आने के लिए उससे कह चुके हैं, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं।
अक्सर रहती है बीमार
बेटी के साथ ही सात वर्षीय बेटा भी उसी स्कूल में पहली क्लास में पढ़ता है। बहन के साथ ही स्कूल जाता था, लेकिन अब वह भी स्कूल नहीं जा रहा है।
घटना के बाद से बेटी अक्सर बीमार रहती है, उसका इलाज कराया जा रहा है। बेटी के सपने को पूरा करने और उसे शिक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, इसके लिए वे गाजियाबाद छोड़कर जाने की तैयारी कर रहे हैं।
जिसने बनाई अश्लील क्लिप उसे पुलिस ने छोड़ दिया
छात्रा के मुताबिक, आरोपी के साथी ने उसकी पिटाई की थी और बेहोशी की हालत में बनाई गई अश्लील क्लिप दिखा बदनाम करने की धमकी दी थी।
उधर, आरोप यह भी है कि पुलिस के दबाव में मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा को बालिग बताया गया है, जबकि वह नाबालिग है। इस संबंध में डीएम से शिकायत की जा चुकी है।
28 मार्च को हुआ था रेप
विजयनगर की एक कालोनी में रहने वाली सातवीं की छात्रा को पड़ोस में रहने वाला संदीप 28 मार्च की शाम अगवा कर ले गया, नशीला पेय पदार्थ पिलाकर छात्रा के साथ रेप किया।
तीन दिन बंधक बनाकर रखा। इस मामले में पुलिस ने पहले छात्रा के परिजनों पर दबाव बनाकर समझौता कराया, बाद में बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया। मेडिकल रिपोर्ट के बाद रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
घबराए नहीं परिवार
सीओ प्रथम अनिल यादव का कहना है कि स्कूल छोड़ने की
बात उनके संज्ञान में नहीं है। परिवार को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस
उनके साथ है। फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।