फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape of a minor foreigner in gurgaon

अमेरिकी से फेसबुक पर दोस्ती, गुड़गांव में रेप

Fri, 20 Mar 2015 08:34 AM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
rape of a minor foreigner in gurgaon

गुड़गांव में एक अमेरिकन नाबालिग किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी डेविड नाम का शख्स अफ्रीका से ताल्लुक रखता है। दोनों की पहले से ही दोस्तीं थी।

विज्ञापन


पिछले छह महीने से मां और उसकी बेटी गुड़गांव में रह रहे थे, क्योंकि उसकी मां यहां एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। डेविड से लड़की की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी।
विज्ञापन


दोस्ती का ये सिलसिला यहीं नहीं रूका और दोनों की मुलाकातें होने लगीं। 16 मार्च का दिन भी मुलाकात के लिए तय हुआ था। लेकिन जब ये नाबालिग किशोरी गुडगांव के सेक्टर-38 में बालाजी गेस्टहाउस पहुंची तो आरोपी ने वहां उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वो उसे कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती

rape of a minor foreigner in gurgaon

घायल अवस्था में लड़की को एम्स सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई। अस्पताल से जब जानकारी सदर थाना पुलिस को हुई तो उन्होंने मामले की तहकीकात शुरू कर दी।

पुलिस ने जब इस मामले में लड़की का बयान दर्ज किया तो उसने कहा कि वो डेविड को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती। वहीं पुलिस ने एक अज्ञात अफ्रीकन व्यक्ति के खिलाफ मामले दर्ज कर लिया है, और पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

आपको बता दें कि अमेरिका के टैक्सास की रहने वाली किशोरी ऑनलाइन एजुकेशन के माध्यम से अभी भी अमेरिका से ही अपनी पढ़ाई कर रही है।

सात माह पहले मां के साथ गुड़गांव आई थी

rape of a minor foreigner in gurgaon

अमेरिका की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी गुड़गांव में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रही है। वह अमेरिका में कक्षा नौ की छात्रा है। पुलिस को अब तक की छानबीन में पता चला है कि उसकी मां एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती है। आरोपी डेविड भी सेक्टर 47 में रहता था। पुलिस की ओर से वारदात स्थल के आसपास लगे कैमरे की छानबीन की जा रही है।

वह जानना चाहती है कि किसी न किसी कैमरे में दोनों की तस्वीर कैद हुई होगी। बताया गया है कि पीड़िता तीसरी बार डेविड से मिलने आई थी। इससे पहले वह दो बार साथ घूम चुके हैं। अमेरिका की रहने वाली महिला सात माह पहले गुड़गांव अपनी इकलौती बेटी के साथ आई थी। अमेरिका में युवती के पिता अलग रहते हैं। उसके पिता का मां के साथ तलाक हो चुका है।

फेसबुक अकाउंट हुआ बंद
साइबर सेल की ओर से डेविड के फेसबुक खाते की जांच की जा रही है। इसी बीच आरोपी ने अपना खाता डिलीट कर दिया है, जिससे साइबर सेल को और जानकारी जुटाने में अभी समय लग रहा है।

अमेरिकी दूतावास को भेजी सूचना
सदर थाना पुलिस की ओर से पूरे मामले क ी छानबीन के बाद बृहस्पतिवार को अमेरिकी दूतावास को सूचना भेजी गई है। जिसमें पुलिस की ओर से अब तक की गई पूरी कार्रवाई का ब्यौरा भी भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस ने सॉफ्टवेयर कंपनी के वरिष्ठ लोगों से भी संपर्क साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed