Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape by minor brother in law and the husband of mother's sister

रक्षक बने भक्षक- अपनी ही घर की महिलाओं को बनाया हवस का शिकार

Sun, 17 Dec 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Dec 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
rape by minor brother in law and the husband of mother's sister
gangrape

पूर्वी दिल्ली में हुई दो वारदात में अपने ही दो महिलाओं की अस्मत के दुश्मन बन गए। शकरपुर में 16 वर्षीय मुंहबोले देवर ने भाभी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


उधर, त्रिलोकपुरी इलाके में मौसा ने 30 वर्षीय युवती को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने सूचना के बाद दोनों मामलों मेें रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोर को पकड़कर बाल सुधार गृह और मौसा को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सपना (22) (बदला नाम) पति के साथ शकरपुर में रहती है। पति लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास खाने-पीने के सामान की रेहड़ी लगाता है। गत 13 दिसंबर को सपना पति के साथ रेहड़ी के पास खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई और वह वहां से चली आई। रास्ते में उसे 16 वर्षीय नाबालिग मुंहबोला देवर मिला। वह भाभी को पास के सुनसान पार्क में ले गया। सपना का आरोप है कि उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Trending Videos

पीड़िता अपने मौसा-मौसी के साथ ही रहती थी

rape by minor brother in law and the husband of mother's sister
rape attempt

होश में आने पर उसे वारदात का पता चला। उसने पुलिस को सूचना दी तो मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया गया। उधर, पीड़िता शालू (30) (बदला नाम) मौसा-मौसी के साथ त्रिलोकपुरी में रहती है। उसकी मौसी घरों में खाना बनाने का काम करती है।

​शालू भी मौसी के साथ चली जाती है। बृहस्पतिवार को तबीयत खराब होने के कारण शालू काम पर नहीं गई। आरोप है कि मौसा ने उसे अकेले पाकर दुष्कर्म किया और काम पर चला गया। शाम को मौसी आई तो शालू ने सारी बात बताई। सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मौसा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed