फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape and murder of a five years old girl

पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, गले में बंधा मिला जूते का फीता

Tue, 19 Dec 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 19 Dec 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
rape and murder of a five years old girl

थाना क्षेत्र के गांव में पुरानी रंजिश के चलते पांच साल की बच्ची की जूते के फीते से गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बच्ची का शव गांव के ही एक खेत में पड़ा मिला। बच्ची के अंडरगारमेंट भी उतरे हुए थे।

विज्ञापन


ऐसे में हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। मृत बच्ची के परिजनों ने गांव के ही बाप-बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बच्ची रविवार शाम चार बजे से लापता थी। उसके पिता व परिजनों ने आसपास तलाश की। सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने रविवार शाम को ही बच्ची की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। बच्ची के ताऊ ने बताया कि परिजनों ने बताया कि वह स्कूल नहीं जाती थी और आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने जाया करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

rape and murder of a five years old girl

रविवार को अवकाश होने की वजह से वह घर पर ही थी और खेलते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। सोमवार सुबह एक बच्चे ने शव को खेत में पड़े देखा तो बच्ची की पहचान कर ली। सूचना पर परिजन खेत में पहुंचे तो बच्ची का शव पड़ा हुआ था। उसके गले पर जूते का फीता बंधा हुआ था।

बच्ची की पजामी उतरी हुई थी और हत्यारों ने उसी से उसके हाथ-पैर बांधे हुए थे। उनका आरोप है कि बच्ची की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। वहीं बच्ची की हत्या की सूचना पर एसपी ग्रामीण एके मौर्य, सीओ सदर, एसएचओ मसूरी सतेंद्र पाल सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। बच्ची के परिजनों ने गांव के ही बाप-बेटे रियाजुल और कादिर समेत दो अन्य बिलाल और जुबेर के खिलाफ अपहरण कर हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बच्ची के परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या की वजह जमीन को लेकर चल रही रंजिश बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की आशंका नहीं लग रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। - अरविंद कुमार मौय, एसपी, देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed