{"_id":"ba2c83b379d1e78502756109e6f83751","slug":"rape-and-acid-attack-women-get-free-medical-service-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप, एसिड अटैक महिलाओं का फ्री इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप, एसिड अटैक महिलाओं का फ्री इलाज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Feb 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने रेप और एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं के लिए फ्री मेडिकल सेवा देने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर जारी की गई इस जानकारी के अनुसार दिल्ली के सारे सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को एसिड हमले और बलात्कार की शिकार महिलाओं के लिए तुरंत और मुफ्त चिकित्सा सेवा प्रदान करने को कहा गया है।
विज्ञापन
इससे पहले भी दिल्ली की सरकार अपने फेसबुक पेज पर ही ऐसी जानकारियां शेयर करती रही हैं। शीला दीक्षित पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश हो या फिर वीरान पड़ी बसों को रैना बसेरा बनाने का फैसला, सरकार अपने कुछ फैसले अपनी पार्टी के फेसबुक पेज जारी कर लोगों को सूचना देती है।
विज्ञापन
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने एसिड बेचने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके बावजूद इस तरीके की घटना दिल्ली में रूक नहीं रही है।