फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ransom of 50 lakh from restaurant operator by whatsapp Voice Message by Gangster Kaushal

गुरुग्राम: गैंगस्टर कौशल ने रेस्टोरेंट संचालक से मांगी 50 लाख की फिरौती

Fri, 09 Aug 2019 10:52 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Aug 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
ransom of 50 lakh from restaurant operator by whatsapp Voice Message by Gangster Kaushal
फाइल फोटो
गुरुग्राम पुलिस के लाख दावों के बावजूद गैंगस्टर कौशल के फिरौती वाले कॉल शहर में बंद नहीं हो रहे है। शहर के एक नामचीन रेस्टोरेंट संचालक से कौशल ने 50 लाख की फिरौती मांगी है। 
विज्ञापन


बदमाश ने रेस्टोरेंट संचालक को व्हाट्सएप पर वॉइस संदेश के जरिए जान से मारने की धमकी दी है। रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने कौशल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रेस्टोरेंट संचालक के पास बृहस्पतिवार शाम 4.20 बजे मोबाइल पर व्हाट्सएप पर वॉइस संदेश आया। शाम छह बजे संचालक ने संदेश को डाउनलोड करके सुना तो उसमें धमकी देने वाले शख्स ने अपना नाम गैंगस्टर कौशल बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने धमकी देते हुए कहा कि 50 लाख रूपये की फिरौती देनी पड़ेगी, अगर रुपये नहीं दिए तो जान से मारने की धमकी दी। संदेश में कौशल ने कहा कि मेरा आदमी जल्द ही तुमसे बात करेगा, उसको जवाब दे देना। यदि फिरौती की रकम के लिए मना किया तो जल्द ही अंजाम दिखा दिया जाएगा।

फिरौती का संदेश सुनकर रेस्टोरेंट संचालक ने पैन ड्राइव में ऑडियो क्लिप डालकर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस को शिकायत दी। कौशल से जुड़ा मामला होने के चलते थाना प्रभारी ने अपने आला अधिकारियों को सूचित किया। 

आला अधिकारियों के आदेश के बाद कौशल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इस मामले के बाद रेस्टोरेंट संचालक ने पुलिस से भी सुरक्षा गुहार मांगी गई है। बता दें कि 2017 में इसी रेस्टोरेंट पर बदमाशों ने गोलियां चलाई थी। 

जिसमें शामिल बदमाशों को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया था। डीसीपी वेस्ट सुमेर सिंह के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जिस नंबर से संदेश आया उसे जांच के लिए साइबर सेल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed