फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rangdari sought from Tihar jail

तिहाड़ जेल से मांगी जा रही थी रंगदारी

Thu, 19 Mar 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Mar 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
Rangdari sought from Tihar jail
नीरज बवाना का साथी नवीन उर्फ बाली तिहाड़ जेल में बैठकर उगाही करने में लगा हुआ था। वह रंगदारी मांगने के लिए तिहाड़ से कॉल करता था जबकि बाहर मौजूद उसके साथी पीड़ित को धमकाने जाते थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नवीन के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। नवीन को पुलिस रिमांड पर लेकर इस बात की जांच कर रही है कि वह तिहाड़ जेल से कैसे कॉल करता था। उसे मोबाइल और सिम कहां से मिलता था। हालांकि पुलिस ने तिहाड़ में प्रयोग किए जाने वाले सिम को बरामद नहीं किया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस जल्द ही तिहाड़ प्रशासन को पत्र लिखने जा रही है।
विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि इंस्पेक्टर नागपाल को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश एक व्यवसायी से रंगदारी मांग रहे थे। तफ्तीश में पता लगा कि पहले फरीदाबाद जेल में और अब तिहाड़ में बंद सुल्तानपुर डबास गांव का नीरज बवाना का साथी नवीन बाली इस गिरोह का सरगना है। नवीन के खिलाफ हत्या, डकैती, हत्या का प्रयास, उगाही और अपहरण के करीब 14 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


 पहले ये नीतू दाबोदा गिरोह का सदस्य था। नवीन के कहने पर ही बदमाश 30 अप्रैल, 2014 को रोहिणी कोर्ट में शूट आउट के लिए आए थे। तिहाड़ जेल से नवीन प्रहलादपुर गांव के अनूप सिंह को उसके मोबाइल पर एक हजार गज के प्लाट पर कब्जा छोड़ने के लिए धमका रहा था। इसके अलावा नवीन ने जेल से ही रोहिणी सेक्टर-18 निवासी ललित माथुर को 50 लाख रुपये देने को कहा था। इन दोनों ही मामलों की तफ्तीश स्पेशल सेल को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तफ्तीश के बाद पुलिस टीम ने रोहिणी सेक्टर-17 से नवीन के तीन साथी प्रह्लादपुर गांव निवासी विशाल, नसबंदी कॉलोनी गाजियाबाद निवासी निजाम और नेपाल निवासी संतोष बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तीन पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन व कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तिहाड़ में बंद नवीन को भी गिरफ्तार किया है। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि नीरज के भाई पंकज समेत पांच लोगों के खिलाफ मकोका के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। निजाम नवीन गिरोह का शार्प शूटर है।


गोरखा रेजिमेंट में थे संतोष के पिता
नेपाल निवासी संतोष बहादुर के पिता गोरखा रेजीमेंट में थे। जबकि नवीन पिछले ढाई वर्ष से जेल में है। निजाम की नवीन से तिहाड़ में मुलाकात हुई थी। इसके बाद ये नवीन गिरोह का शार्प शूटर बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed