फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ramvriksh by Kejriwal against BJP MP Yadav, chief minister told the country's dangerous

तिवारी ने की रामवृक्ष यादव से केजरीवाल की तुलना, बताया देश के लिए खतरनाक

Sat, 09 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ramvriksh by Kejriwal against BJP MP Yadav, chief minister told the country's dangerous
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के केंद्र सरकार को गुंडा कहने का भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कड़ा विरोध किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान को असभ्य बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री की तुलना मथुरा कांड के मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव से की है और उनको विदेशी दुश्मन का एजेंट करार दिया।

उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को मीडिया से रूबरू होने के दौरान मुख्यमंत्री पर चौतरफा हमला किया।

'अरविंद केजरीवाल हैं विदेशी दुश्मन के एजेंट'

Ramvriksh by Kejriwal against BJP MP Yadav, chief minister told the country's dangerous
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का संवैधानिक पद पर बैठना देश और दिल्ली के लिए खतरनाक है। ये देश विरोधी लोग हैं। 

इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री के बार-बार भाजपा पर सरकार नहीं चलाने देने का आरोप लगाने का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता को गुमराह करने का नाटक कर रहे हैं। 

भाजपा ने तो 21 संसदीय सचिव बनाने और महिलाओं को प्रताड़ित करने की राय नहीं दी थी। अरविंद केजरीवाल संवैधानिक व्यवस्थाओं के खिलाफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed