रामनवमी पर दिल्ली अलर्ट: कड़ी सुरक्षा के बीच जहांगीरपुरी में निकला जुलूस, ड्रोन से हो रही निगरानी
बीते साल रामनवमी के पर्व पर जूलूस निकालने के दौरान कई हिंसक झड़पें हुई थीं जिसके बाद इस साल पुलिस ने जूलूस निकालने की इजाजत नहीं दी है और एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में बीते साल रामनवमी के पर्व पर हुए फसाद को देखते हुए इस साल दिल्ली पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड में है। दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।
पुलिस उपायुक्त उत्तर पश्चिम, दिल्ली जीतेंद्र मीना ने बताया कि जहांगीरपुरी इलाके में रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे जिले में पुलिस तैनात है। जहांगीरपुरी में एहतियाती व्यवस्था की गई है। जुलूस या शोभा यात्रा की अनुमति नहीं है। लोग पार्क में शांतिपूर्वक रामनवमी मना सकते हैं।
पुलिस ने सीमित इलाके में दी जुलूस निकालने की अनुमति
पुलिस ने जहांगीरपुरी में लोगों को एक सीमित इलाके में रामनवमी का जुलूस निकालने की अनुमति दे दी है। इसके लिए पुलिस ने जहांगीरपुरी के रामलीला मैदान के 200 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर दी है। इस बैरिकेडिंग के बाहर कोई जुलूस आदि नहीं निकल सकता। हर आयोजक यह सीमा मानने के लिए बाध्य है।
Delhi | A procession is being taken out in Jahangirpuri on the occasion of Rama Navami. pic.twitter.com/iIHVokZZb0
— ANI (@ANI) March 30, 2023
पिंकी चौधरी ने की जहांगीरपुरी पहुंचने की अपील
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस का कहना है की शोभा यात्रा निकलने की इजाजत नहीं दी गई है। लेकिन रामलीला मैदान में पूजा पाठ कर सकते हैं। लेकिन हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी ने विडियो जारी कर लोगों को जहांगीर पूरी में पहुंचने की अपील की है।
लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील
जहांगीरपुरी इलाके में सैकड़ों की संख्या में जुलूस में शामिल हुए श्रद्धालु। दिल्ली पुलिस, आरपीएफ समेत अन्य पुलिस बल व स्पेशल ब्रांच की भी टीम तैनात है। इलाके में ड्रोन से निगाह रखी जा रही है। करीब आधा दर्जन पुलिस टीमें संदिग्धों पर विशेष रूप से निगाह रखे हुए हैं। सभी लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की जा रही है।