फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ramlila stops for Modi live in delhi.

मोदी के भाषण के बाद 'राम को वनवास'

Mon, 29 Sep 2014 01:05 PM IST
Updated Mon, 29 Sep 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
Ramlila stops for Modi live in delhi.

दिल्ली के लालकिला मैदान में रविवार को दशरथ-कैकयी के संवाद के बाद भगवान राम के वनवास जाने की लीला होनी थी। लेकिन उसी वक्त अमेरिका दौरे पर गए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वहां के भारतीय मूल के लोगों के लिए दिया जाने वाला भाषण शुरू हो गया।

विज्ञापन


इस पर लालकिला मैदान में वर्षों से रामलीला का आयोजन करा रही लवकुश रामलीला कमेटी ने लीला शुरू करने से पहले मोदी के संबोधन को मंच से दिखाने की व्यवस्था कर डाली और रामलीला रोक कर अमेरिका के मेडिसन में हुए मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन


यही नहीं, रामलीला कमेटी ने मोदी के लाइव को दिखाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। लीला स्थल पर मंच पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। दरअसल कमेटी का उद्देश्य था कि लीला देखने आए दर्शक पहले मोदी के इस संबोधन को सुन लें, ताकि वह इससे वंचित न रह जाएं। इस मौके पर दर्शकों के साथ दौरान भाजपा के कई नेताओं के अलावा रामलीला कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण पूरा होने तक वनवास के लिए रुके रहे राम

Ramlila stops for Modi live in delhi.

पीएम के भाषण के चलते रुकी रामलीला में उनके भाषण समाप्त होने के बाद रामलीला शुरू हो सकी और राम को बनवास हुआ। उधर, नवश्री धार्मिक लीला कमेटी में दशरथ की मृत्यु के बाद भरत का अयोध्या में आगमन की लीला हुई।

लवकुश रामलीला कमेटी में मंथरा-कैकयी और दशरथ-कैकयी संवाद हुआ। राजा दशरथ ने वचन देने के बाद राम को वनवास दे दिया। आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेज-2 की रामलीला में भगवान राम का चित्रकूट में निवास के अलावा दशरथ की मृत्यु की लीला हुई।

श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ की लीला में राम को राजा बनाने की घोषणा, मंथरा कैकेई और दशरथ-कैकयी संवाद, राम वनवास, केवट राज का भगवान से संवाद का मंचन हुआ।

द्वारका रामलीला सोसायटी की लीला में प्रभु राम का सीता एवं लक्ष्मण के साथ वन गमन करने और नदी पार कराने से पहले केवट निषाद के बीच संवाद की लीला हुई। श्री रामलीला कमेटी की लीला के दौरान भगवान राम को वनवास जाने और वन में निषादराज से प्रभु की भेंट होने की लीला हुई।

श्री धार्मिक लीला कमेटी की लीला में कैकयी ने राजा दशरथ से भगवान राम को वनवास भेजने और भरत को अयोध्या का राज देने के दो वचन मांगे। इसके बाद भगवान राम के साथ सीता व लक्ष्मण के भी वनवास जाने लीला हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed