{"_id":"57817d6f4f1c1b4b507fa43c","slug":"ramesh-negi-became-the-acting-chief-secretary-of-delhi-on-vacation-kk-sharma","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रमेश नेगी बने दिल्ली के कार्यवाहक मुख्य सचिव, छुट्टी पर केके शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमेश नेगी बने दिल्ली के कार्यवाहक मुख्य सचिव, छुट्टी पर केके शर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Jul 2016 04:10 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रमेश नेगी को दिल्ली का कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाया गया है। मुख्य सचिव केके शर्मा के छुट्टी पर जाने से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
शर्मा के लौटने तक 25 जुलाई तक नेगी कार्यवाहक मुख्य सचिव रहेंगे। इसके छह दिन बाद ही वे सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बता दें कि दिल्ली के मुख्य सचिव डीएम सपोलिया के सेवानिवृत्त होने पर दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के पास नेगी का नाम भी मुख्य सचिव पद के लिए भेजा था।
वरिष्ठता के क्रम में नहीं आने की बात कह कर केंद्र ने इस मांग को खारिज कर दिया था। जिसे लेकर केंद्र व दिल्ली सरकार में तनातनी
भी हुई थी।

केके शर्मा के छुट्टी पर जाने पर हो चुका है विवाद
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
केके शर्मा जब करीब एक साल पहले छुट्टी पर विदेश गए थे तो उस समय इस पद नियुक्ति को लेकर भी विवाद हुआ था। दिल्ली सरकार परिमल राय को इस पद पर कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाना चाहती थी।
मगर उपराज्यपाल नजीब जंग ने शकुंलता गैमलिन को कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया था। उस दौरान ये मामला काफी चर्चा में आया था। दिल्ली सरकार का कहना है कि नेगी को कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाए जाने के लिए उपराज्यपाल से अनुमति ली गई है।
उसके बाद ही उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है।