{"_id":"693b25cbcf40b71eb25381654c5ed49d","slug":"ramesh-chandra-tomar-will-contest-election-from-gautam-buuddha-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर प्रत्याशी पर कांग्रेस ने खेला दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर प्रत्याशी पर कांग्रेस ने खेला दांव
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 14 Mar 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जातीय समीकरणों के आधार पर कांग्रेस ने ठाकुर प्रत्याशी पर दांव लगाया है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर के नाम की घोषणा कांग्रेस हाईकमान ने बृहस्पतिवार को कर दी है। कांग्रेस के साथ गौतमबुद्ध नगर सीट पर सपा और बसपा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है तो भाजपा की ओर से डॉ. महेश शर्मा का नाम तय माना जा रहा है।
लोकतंत्र के महापर्व में बाजी मारने के लिए राजनीतिक पार्टियां सबसे ज्यादा जातीय समीकरणों पर भरोसा कर रही हैं। इसके चलते ही कांग्रेस ने गौतमबुद्ध नगर सीट पर ठाकुर प्रत्याशी को उतारा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पढ़े-लिखे लोगों के बीच होगी नेताजी की 'अग्निपरीक्षा'
बसपा और सपा ने गुर्जर प्रत्याशियों को खड़ा किया है। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा डॉ. महेश शर्मा के नाम की घोषणा देर-सवेर कर देगी।
सूबे में मौजूद ठाकुरों के तीन लाख वोटों को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने रमेश चंद्र तोमर के नाम पर बृहस्पतिवार को अंतिम मुहर लगा दी।
तोमर 2009 में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र बने गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा के प्रत्याशी थे। पिछले चुनावों में वह चौथे नंबर पर रहे थे। तब उन्हें 1 लाख 16 हजार 230 वोट मिले थे। हालांकि रमेश चंद्र तोमर गाजियाबाद सीट से चार बार सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन