फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ramesh Chandra Tomar effects on ghaziabad seat

राज बब्बर का खेल बिगाड़ेंगे तोमर

Fri, 04 Apr 2014 04:26 PM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
Ramesh Chandra Tomar effects on ghaziabad seat

चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस को गच्चा देकर बीजेपी ज्वाइन करने वाले गौतमबुद्ध नगर के कांग्रेस उम्मीदवार रमेश चंद्र तोमर गाजियाबाद से लगातार चार बार सांसद रह चुके हैं।

विज्ञापन


असल में रमेंश चंद्र का खुद मानना है कि वह गाजियाबाद के ही सही उम्मीदवार हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद अमर उजाला को दिए गए एक टरव्यू में उन्होंने कहा कि वह गाजियाबाद से चुनाव लड़ना चाहते थे।
विज्ञापन


वहीं गाजियाबाद कॉलेज में प्रोफेसर रह चुके तोमर का गाजियाबाद में भारी जनाधार है। दरअसल, गाजियाबाद में वोटरों का एक बड़ा वर्ग है जो जाति के आधार पर वोट करता है इस वर्ग पर तोमर की अच्छी पकड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज बब्बर से कट जाएंगे ठाकुर वोट!

Ramesh Chandra Tomar effects on ghaziabad seat

गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी डॉ रमेश चंद्र तोमर के शामिल होने से ठाकुर वोट भाजपा में डायवर्ट हो सकता है। इससे राज बब्बर की हालत काफी खराब हो जाएगी।

जेवर, खुर्जा विधान सभा गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में ठाकुर बाहुल्य माना जाता है। कांग्रेस से डॉ रमेश चंद्र तोमर के प्रत्याशी होने से ठाकुर वोट उनकी तरफ ज्यादा था। लेकिन बृहस्पतिवार को डॉ रमेश चंद्र तोमर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

इससे तोमर की तरफ जा रहे ठाकुर वोट अब भाजपा में जाने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि ठाकुर वोटों के आने से भाजपा मजबूत हो गई है।

पुराने आरएसएस कार्यकर्ता हैं तोमर

Ramesh Chandra Tomar effects on ghaziabad seat

पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में खपाने वाले डॉ. रमेश चंद्र तोमर भले ही कुछ समय के लिए कांग्रेस के साथ खेलते रहे हों, लेकिन वे जय श्रीराम कहना नहीं भूल पाए थे।

वह गाजियाबाद कॉलेज में प्रोफेसर रहते हुए आरएसएस के कार्यकर्ता भी थे। करीब तीस साल पहले भाजपा ने उन्हें टिकट दिया था और लगातार चार बार सांसद रहे।

2009 लोकसभा चुनाव के समय राजनाथ सिंह जब गाजियाबाद से चुनाव लड़े तो तोमर खफा होकर कांग्रेस में शामिल हो गए। लेकिन छोड़ने के बाद से ही वह घर वापसी के प्रयास में थे।

बुरी फंसी कांग्रेस

Ramesh Chandra Tomar effects on ghaziabad seat

गौतमबुद्घ नगर से कांग्रेस के उम्मीदवार रमेश चंद्र तोमर के चुनाव से ठीक पहले पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने से पार्टी की करारी फजीहत हो गई है। तोमर के भाजपा में जाने से गौतमबुद्घनगर यानी नोएडा में कांग्रेस कही की भी नहीं रही है।

यानी कि पार्टी अब चाहकर भी तोमर की जगह किसी दूसरे उम्मीदवार को नामांकित नहीं कर सकती। नामांकन भरने की अंतिम तारीख निकल चुकी है। इससे पहले मध्य प्रदेश के भिंड से कांग्रेस उम्मीदवार रहे भागीरथ प्रसाद भी पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गए।

तोमर के ऐन वक्त में भाजपा के पाले में जाने से कांग्रेस के शीर्ष मैनेजर स्तब्ध हैं। खास बात यह है कि पार्टी के मैनजरों को मीडिया में आने के बाद ही पता लगा कि तोमर भाजपा में जाने वाले हैं। पार्टी इतनी हैरान परेशान है कि उसको जवाब देना भारी पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed