फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ramakant Smriti Story Award Ceremony on 7th December

Delhi : रमाकान्त स्मृति कहानी पुरस्कार सम्मान समारोह 7 दिसंबर को, साथ में संग्रह 'नए रंग' का लोकार्पण

Tue, 26 Nov 2024 07:46 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 26 Nov 2024 07:46 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में रमाकान्त स्मृति कहानी पुरस्कार दिया जाएगा। इसका आयोजन सात दिसंबर को होगा। जिसमें कथाकार निर्देश निधि, अंजू शर्मा, आशा पांडेय, अखिलेश श्रीवास्तव चमन और गीताश्री को सम्मानित किया जाना है। 

विज्ञापन
Ramakant Smriti Story Award Ceremony on 7th December
गांधी शांति प्रतिष्ठान दिल्ली - फोटो : instagram

विस्तार

रमाकान्त स्मृति कहानी पुरस्कार से अगले महीने 7 दिसंबर को कथाकार निर्देश निधि, अंजू शर्मा, आशा पांडेय, अखिलेश श्रीवास्तव चमन और गीताश्री को सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार वर्ष 2019 से 2023 तक के लिए दिये जा रहे हैं। इसके साथ ही पुरस्कृत कहानियों का आकृति प्रकाशन द्वारा प्रकाशित संग्रह 'नए रंग' भी लोकार्पित होगा। 

विज्ञापन


'मित्र निधि' की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्मान समारोह गांधी शांति प्रतिष्ठान, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर शाम शाम 5.15 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोजन में वरिष्ठ रंगकर्मी देवेंद्र राज अंकुर, वरिष्ठ कथाकार प्रतीप पंत एवं महेश कटारे, वरिष्ठ कवि केवल गोस्वामी और चर्चित फिल्मकार अनवर जमाल का सान्निध्य रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed