{"_id":"6ad0e95e8ca0525bd80c31a1","slug":"rama-cherishes-only-love-let-those-who-are-capable-of-understanding-take-note-of-this-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2058-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रामहि केवल प्रेमु पिआरा, जानि लेउ जो जाननिहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रामहि केवल प्रेमु पिआरा, जानि लेउ जो जाननिहारा
विज्ञापन
भव्य मंचन में जीवंत हुआ केवट संवाद, दशरथ मरण और भरत मिलाप
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। जिले में आयोजित रामलीला मंचनों में बृहस्पतिवार को प्रभु श्री राम के जीवन के उन अत्यंत मर्मस्पर्शी प्रसंगों को सजीव किया गया जिन्होंने श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं। भव्य रामलीला सोसाइटी और विष्णु अवतार रामलीला कमेटी शास्त्री पार्क के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों में केवट संवाद, राजा दशरथ मरण और ऐतिहासिक भरत मिलाप का मार्मिक मंचन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने धर्मलाभ उठाया।
भव्य रामलीला सोसाइटी के तत्वावधान में विवेक विहार में आयोजित रामलीला में विशेष आकर्षण देखने को मिला। प्रमुख दृश्यों में भक्त और भगवान के निश्चल प्रेम का प्रतीक केवट प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही पुत्र वियोग में प्राण त्यागते राजा दशरथ की व्यथा और भ्रातृ-प्रेम की मिसाल भरत मिलाप का सजीव मंचन हुआ। कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति से पूरा पंडाल भाव-विभोर हो उठा। सोसाइटी के प्रधान सतीश लूथरा व अन्य आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए थे जिससे सभी ने शांतिपूर्वक मंचन का आनंद लिया। शास्त्री पार्क स्थित विष्णु अवतार रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अजय महावर ने किया।