दिल्ली में भी बना अयोध्या जैसा राम मंदिर: चंद्रकांत सोमपुरा की टीम ने ही बनाया डिजाइन, जानें कहां है ये मंदिर
अयोध्या मंदिर के वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा की टीम ने इसका डिजाइन तैयार किया है। इसे भी नागर शैली पर बनाया गया है। मंदिर का आकार छोटा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो मायूस होने की जरूरत नहीं। दिल्ली के अशोक विहार में भी अयोध्या की तरह मंदिर तैयार किया गया है। अयोध्या मंदिर के वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा की टीम ने इसका डिजाइन तैयार किया है। इसे भी नागर शैली पर बनाया गया है। मंदिर का आकार छोटा है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 22 जनवरी को अशोक विहार के मंदिर में भी सुंदर कांड का पाठ, दीप प्रज्ज्वलन व भंडारा होगा। मंदिर समिति ने अपील की है कि हर राम भक्त इसमें शामिल हो सकते हैं।
श्री राम मंदिर समिति ने अशोक विहार स्थित जे ब्लॉक में अयोध्या में बनाए जा रहे मंदिर के डिजाइन जैसा मंदिर तैयार किया है। यहां श्रीराम मंदिर की स्थापना वैसे तो 1975 में हो गई थी, लेकिन अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने का रास्ता साफ होने के बाद उसका डिजाइन सामने आने के बाद समिति ने अपने मंदिर का विस्तार करने के साथ-साथ उसका डिजाइन भी वैसा बनवाने का निर्णय लिया। इस संबंध में मंदिर समिति ने अयोध्या मंदिर का डिजाइन बनाने वाले वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा से संपर्क साधा। समिति के आग्रह पर उन्होंने मंदिर का डिजाइन काफी हद तक अयोध्या में बनाए जा रहे मंदिर जैसा ही बनाया।
मंदिर समिति के पदाधिकारी अशोक बंसल ने बताया कि उन्होंने अपने मंदिर में अयोध्या के राम मंदिर की तरह राजस्थान के बंसीपुर का लाल संगमरमर का गुलाबी पत्थर लगवाया है। समिति 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के मद्देनजर मंदिर में सुंदर कांड पाठ और भजनों का आयोजन कराएगी।
अयोध्या की तरह दिल्ली के अशोक विहार के मंदिर का डिजाइन चंद्रकांत सोमपुरा की टीम ने किया है। यह मंदिर भी नागर शैली में बनाया गया है, लेकिन यह आकार में छोटा है। भव्यता भी इसमें अयोध्या सी नहीं है। फिर भी शैली व वास्तुकार एक होने के नाते दिखने में समता है। -निखिल सोमपुरा, मंदिर के वास्तुकार सीवी सोमपुरा के पुत्र