{"_id":"5a1838fb4f1c1b74698bdb2e","slug":"ram-temple-issue-after-shiyas-sunni-muslim-sheikh-mohammad-shafeek-agrees-to-temple-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया के आद अब सुन्नी समुदाय के शेख मोहम्मद शफीक ने राम मंदिर के निर्माण का समर्थन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया के आद अब सुन्नी समुदाय के शेख मोहम्मद शफीक ने राम मंदिर के निर्माण का समर्थन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्योया में राम मंदिर बनाने में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली की प्राचीन सिद्धपीठ श्रीकालकाजी मंदिर स्थित महंत निवास परिसर में सुन्नी समुदाय के प्रतिनिधियों और साधु संतों के बीच बैठक हुई।
विज्ञापन
इस दौरान सुन्नी समुदाय के प्रतिनिधियों ने अध्योया में राम मंदिर का निर्माण करने का समर्थन किया। उन्होंने ऐलान किया अध्योया में राम मंदिर बनाने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
महंत निवास परिसर में आगरा स्थित माफी दरगाह नबी करीम बोदला सराय के प्रमुख गुलामे बाले पीर सुन्नी समुदाय के शेख मोहम्मद शफीक बाबा लाल शाह कादरी और रामजन्म भूमि मंदिर प्रकरण के मुख्य पैरोकार व निर्वाणी अखाड़ा के प्रमुख महंत धर्मदास महाराज, सनातन हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्राचीन सिद्धपीठ श्री कालकाजी मंदिर के महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत, पूर्व सेवानिवृत्त जज वीरेंद्र चौबे आदि के बीच बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समाज का मंदिर निर्माण मामले में रूख स्पष्ट किया।
विज्ञापन
इस मौके पर दोनों पक्षों ने कहा कि पूरा देश ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व चाहता है कि इस मामले का सर्वमान्य हल निकले। इस कारण सुप्रीम कोर्ट में पांच दिसंबर से नियमित होने वाली सुनवाई के दौरान आपसी सहमति के फार्मूले पर मोहर लगाई जानी चाहिए।
साधु संतों ने उम्मीद जताई की शेख मोहम्मद शफीक के आगमन और उनके राम मंदिर के निर्माण को समर्थन देने से अब यह मामला अखाड़ा परिषद के संतों व मुस्लिम धर्मगुरूओं और वक्फ बोर्ड के प्रमुखों के साथ ही पूर्ण होगा। शिया वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट हलफनामा दायर कर अयोध्या में राम मंदिर निमारण पर अपनी सहमति दे चुका है।