राम रहीम की 'बेटी' हनीप्रीत की गाड़ी गुरुग्राम में रजिस्टर्ड, गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप मामले में रोहतक जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की राजदार और मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इसी बीच, पुलिस के गुरुग्राम के डीएलएफ फेस-2 के एम ब्लॉक में छापेमारी करने की खबर से जिला प्रशासन की नींद उड़ गई है।
बता दें कि रोहतक से हनीप्रीत फोर्ड फिगो गाड़ी में आदित्य के साथ निकली थी। उसके बाद से पुलिस लगातार उसे तलाश कर रही है। आदित्य के साथ निकलने के बाद से वह गायब है।
जिस गाड़ी से वह रोहतक से निकली थी, वह सबसे पहले गुरुग्राम में रजिस्टर्ड थी। इसके बाद 3 अन्य अथॉरिटी में भी इस गाड़ी को ट्रांसफर कराया गया है।
गुरुग्राम में यह गाड़ी सबसे पहले 2015 में हीवो अपार्टमेंट -2 के जसकरण सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड हुई थी। 2016 में इसे झज्जर निवासी जितेंद्र के नाम पर रजिस्टर्ड कराया गया।
तीसरी बार 2016 में ही इस गाड़ी को नेहरू कॉलोनी रोहतक के अमित पुत्र सुरेंद्र के नाम रजिस्टर्ड कराया गया। वर्तमान में यह गाड़ी गांव खेड़ी तहसील गोहाना जिला सोनीपत निवासी रंजीत पुत्र महावीर के नाम पर रजिस्टर्ड है।
इस गाड़ी का चार बार रजिस्ट्रेशन कराने के पीछे क्या मकसद था और अब हनीप्रीत गाड़ी के साथ कहां गायब है, इसका पता लगाने में हरियाणा पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। गुरुग्राम पुलिस भी अंदरूनी तौर पर रात के वक्त डीएलएफ के फेस-2 एम ब्लॉक में नजरें गड़ाए बैठी रही।
रातभर चलता रहा छापामार अभियान
खूफिया तंत्र को सक्रिय कर पूरी रात मामले की पल-पल की जानकारी मांगी जाती रही। सादे कपड़ों में गाड़ियों में सवार पुलिसकर्मी इस पॉश इलाके की गलियों में चक्कर लगाते रहे। हालांकि सूचना यह भी है कि हनीप्रीत साथियों के साथ नेपाल जा चुकी है।
लगातार गुरुग्राम में हनीप्रीत के ठिकानों पर छापेमारी की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस इसे महज अफवाह बता रही है। मीडिया के सामने कुछ भी कहने से पुलिस अधिकारी बच रहे हैं।
उधर, पंचकूला के डीसीपी महाबीर सिंह ने कहा कि हनीप्रीत जिस भी गाड़ी में निकली थी, वह वह जांच का विषय है। इस मामले में तब तक कुछ भी नहीं कहा जाएगा, जब तक कि मामले को सुलझा नहीं लिया जाता।