फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ram rahim aid honeypreet is in delhi, police conducting raids, she may file bail plea, all update

हनीप्रीत की बेल याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, थोड़ी देर में आ सकता है फैसला

Tue, 26 Sep 2017 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Sep 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
ram rahim aid honeypreet is in delhi, police conducting raids, she may file bail plea, all update
हनीप्रीत इन्सां

डेरा प्रमुख राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट की शरण ली है। हनीप्रीत 25 अगस्त से फरार है। उसकी जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है और क‌िसी भी समय अदालत अपना फैसला सुना सकती है। 

विज्ञापन


इससे पहले हनीप्रीत के वकील ने बताया है क‌ि वह द‌िल्ली में ही है। हनीप्रीत के वकील प्रदीप आर्य ने कोर्ट से इस मामले की जल्द से जल्द सुनवाई की मांग की थी। कोर्ट में आज दोपहर में सुनवाई शुरू हुई ज‌िसमें हनीप्रीत के वकील और हर‌ियाणा पुल‌िस ने अपना-अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोप लगाया है कि हनीप्रीत ने याचिका में दिल्ली का अपना जो पता दिया था वो गलत है। इस पर कोर्ट ने सवाल किया है कि क्या यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है। क्या हमें इस मामले को सुनने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने ये भी पूछा कि अगर उन्हें खतरा है तो वो सरेंडर क्यों नहीं करतीं। हनीप्रीत द्वारा घर जाने के ल‌िए तीन हफ्ते की अग्र‌िम जमानत मांगे जाने पर कोर्ट ने सवाल क‌िया है क‌ि आख‌िर घर जाने में क‌ितना वक्त लगता है।

हनीप्रीत के वकील प्रदीप आर्य का दफ्तर दिल्ली के लाजपत नगर में है जहां सोमवार को हनीप्रीत आई थी। बता दें क‌ि मंगलवार को पुल‌िस ने हनीप्रीत की तलाश में द‌िल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में छापेमारी की लेक‌िन उसका कोई पता नहीं चल सका है।
 

यह भी पढ़ें:  हनीप्रीत ने इन 4 आधारों पर कोर्ट से मांगी जमानत, क्या पिघलेगा जज का दिल!

 


जारी क‌िया ये बयान

ram rahim aid honeypreet is in delhi, police conducting raids, she may file bail plea, all update

गौरतलब है कि हनीप्रीत तब से ही गायब है जब 25 अगस्त को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को सजा सुनाई थी। पुलिस उसे अलग-अलग प्रदेश में यहां तक कि नेपाल में भी तलाश कर चुकी है।

अब हनीप्रीत के वकील के हवाले से उसका बयान सामने आया है। हनीप्रीत ने कहा है‌ कि वह पूरी तरह से निर्दोष है। उस पर साजिश के तहत आरोप लगाए गए हैं। पंचकूला में हुई हिंसा में उसकी कोई साजिश नहीं थी। वह कहीं नहीं भागी। वह सुरक्षा कारणों की वजह से सामने नहीं आई थी, उसे डर लग रहा था।

यह भी पढ़ें: महीने भर गायब रहने के बाद अचानक सामने आई हनीप्रीत, खोला अपने छिपने का राज 

'बाप-बेटी के र‌िश्तों को गलत तरीके से पेश क‌िया जा रहा है'

ram rahim aid honeypreet is in delhi, police conducting raids, she may file bail plea, all update
राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते

हनीप्रीत के पूर्व पति ने कुछ दिन पहले जो आरोप उसपर लगाए हैं हनीप्रीत उस पर भी बोली। उसके पति ने आरोप लगाया था कि राम रहीम के साथ हनीप्रीत के अवैध संबंध हैं। वह राम रहीम कोई मुंहबोली बेटी नहीं है।

वकील के हवाले से इस मुद्दे पर भी हनीप्रीत का बयान सामने आया है। हनीप्रीत ने कहा है कि उस पर लगे आरोप गलत हैं। बाप-बेटी के रिश्तों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

हनीप्रीत राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार माना जाता है। उस पर हिंसा कराने जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं। अगर कोर्ट ने उसे जमानत नहीं दी तो हनीप्रीत की गिरफ्तारी तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed