फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ram mandir issue: why not take suggestions from youth for making temple

राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामला: समाधान के लिए युवाओं से क्यों नहीं लेते सलाह?

Thu, 29 Mar 2018 03:16 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Mar 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
ram mandir issue: why not take suggestions from youth for making temple

राष्ट्रीय जनता कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली में संसद मार्ग पर मानव श्रंखला बनाकर पुरजोर तरीके से देश की अत्याधिक ज्वलंत समस्या राम मंदिर-बाबरी मस्जिद समस्या का समाधान बताया। यह सामाजिक, राजनीतिक परिदृश्य और धार्मिक भावनाओं की मिली जुली समस्या है।

विज्ञापन


देश की आज़ादी के समय में भी इस विषय से संबंधित सभी पक्षों की राय तथा उनके मत के विषय में नहीं सोचा गया। उस समय की युवा पीढ़ी एवं शिक्षित वर्ग को भी इस विषय में सलाह देने से भी वंचित रखा गया।
विज्ञापन


आज़ादी से लेकर अब तक आज तक की किसी भी केंद्रीय सरकार ने इस विषय को गंभीरता और बुद्धिमता से इसका समाधान करने में कोई भी कारगर कदम नहीं उठाया है। दुर्भाग्यवंश वर्तमान केंद्रीय सरकार ने भी अभी तक कोई भी ऐसा एक भी कदम किसी भी रूप में नहीं लिया है जिससे इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकें बल्कि इस समस्या को ज्वलंत रूप दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान केंद्रीय सरकार के इस आचरण के कारण माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी अब तक इस समस्या का निवारण नहीं कर पाई है। विगत समय में देखा गया है कि कुछ धार्मिक व्यक्ति भी अपने निजी स्वार्थों को पूरा करने तथा व्यक्तिगत प्रसिद्धि प्राप्त करने हेतु अनावश्यक रूप से इधर-उधर घुमते रहते हैं परन्तु उनके पास इस समस्या का स्थायी समाधान करने हेतु योजना नही है।

राष्ट्रीय जनता कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि राम मंदिर-बाबरी मस्जिद समस्या का स्थायी समाधान ढूँढने हेतु यह आवश्यक है कि भारत देश की युवा पीढ़ी के मतों को भी आमंत्रित किया जाए तथा फिर बहुसंख्यक मत पर विचार किया जाए। वर्तमान समय में सम्पूर्ण भारत वर्ष में युवाओं की संख्या सर्वाधिक है और किसी भी प्रकार के ऐसे फैसले से जिससे कि युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित होता हों तो उसके लिए युवाओं की भागेदारी को सुनिश्चित किया जाए।


राष्ट्रीय जनता कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीव गोयल केंद्रीय सरकार से मांग करतें हैं कि किसी पब्लिक डोमेन पर या विशेष वेबसाइट बनाकर युवाओं को अपने विचार प्रकट करने की सुविधा प्रदान कराई जाए और जो भी विचार बहुमत का होगा उससे माननीय सर्वोच्च न्यायालय को इस समस्या के स्थायी निदान के लिए अवगत कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed