फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ram Babu mahto who killed 80 people by drinking illegal liquor in Bihar arrested from dwarka

Delhi: बिहार में अवैध शराब पिलाकर 80 लोगों की जान लेने वाला राम बाबू गिरफ्तार, यहां छिपा बैठा था आरोपी

Sat, 31 Dec 2022 06:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 31 Dec 2022 06:01 PM IST
सार

आरोपी के खिलाफ पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें ज्यादातर मामले अवैध शराब की तस्करी करने के मामले शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना बिहार पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन
Ram Babu mahto who killed 80 people by drinking illegal liquor in Bihar arrested from dwarka
आरोपी राम बाबू महतो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में अवैध शराब पिलाकर 80 लोगों की जान लेने वाले मुख्य आरोपी को दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की इंटरस्टेट सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राम बाबू महतो (35) के रूप में हुई है। 14 दिसंबर को बिहार के सारण जिले में हुई वारदात के बाद आरोपी भागकर दिल्ली आ गया था। 

विज्ञापन

राम बाबू यहां द्वारका जिला में एक निर्माणाधीन साइट पर छिपकर रह रहा था। बिहार पुलिस से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने शुक्रवार को आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें ज्यादातर मामले अवैध शराब की तस्करी करने के मामले शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना बिहार पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि बिहार के सारण जिले के इसुआपुर और मशरक थाना क्षेत्र में 14 दिसंबर को दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए थे। यहां अवैध शराब पीने से लगभग 80 लोगों की जान चली गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने पड़ताल की तो शराब तस्कर राम बाबू महतो का नाम सामने आया था। लेकिन आरोपी बिहार से फरार हो गया था। बिहार पुलिस के अलावा दूसरे राज्यों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया था। 

इसी कड़ी में शुक्रवार को बिहार पुलिस ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सूचना दी थी कि आरोपी राम बाबू दिल्ली में कहीं छिपा हुआ है। फौरन एसीपी रमेश चंदर लांबा, इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता व अन्यों की टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

इसी कड़ी में जांच के दौरान टीम को पता चला कि आरोपी द्वारका इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में छिपकर रह रहा है। सूचना जुटाने के बाद टीम ने शुक्रवार रात को आरोपी को द्वारका से दबोच लिया। 

अब दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की खबर बिहार पुलिस को दे दी है। बिहार पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना भी हो गई है। टीम आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर बिहार वापस लौट जाएगी। वहीं पर आरोपी राम बाबू से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed