{"_id":"674ad3502b19b31e76006aba","slug":"rajya-sabha-aap-mp-sanjay-singh-attack-on-delhi-law-and-order-bjp-allegations-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर संजय सिंह फिर हुए हमलावर, वायरल ऑडियो टेप मामले पर भाजपा को जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर संजय सिंह फिर हुए हमलावर, वायरल ऑडियो टेप मामले पर भाजपा को जवाब
Sat, 30 Nov 2024 02:27 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:27 PM IST
सार
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने वारयल ऑडियो टेप मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपना पक्ष रखा। इस मामले पर नरेश बालियान ने एक्स पर खुद पोस्ट कर भाजपा के आरोपों पर सफाई दी।
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : X/AAP
विस्तार
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीसी में उन्होंने दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर बातचीत की और साथ ही वायरल हो रहे टेप पर जवाब दिया।
विज्ञापन
नरेश बालियान ने भाजपा को दिया जवाब
भाजपा के सवाल पर आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान ने जवाब दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हाईकोर्ट कोर्ट ने खुद इसे गलत और ट्रैप तथा धमकी बताते हुए सभी चैनलों से इस फर्जी खबर को हटवाया था। ये कई साल पुराना मामला है। जब अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर भाजपा को घेरा तो ये कई साल पुराना फर्जी खबर लेकर आए हैं।
उन्होंने कहा कि कोर्ट ने न्यूज चैनलों को फटकार लगाते हुए वीडियो हटवाया था। बाकी तुम्हें ऐसे देख कर मज़ा आ रहा है। कुछ काम धाम कर लिए होते तो आज कुछ फर्जी करने की जरूरत नहीं होती। करते रहो मुझे मजा आ रहा है। मनोरंजन हो रहा है। पुलिस तुम्हारी, सीबीआई तुम्हारी और भौंक भी रहे हो तुम। नजफगढ़ ड्रेन में नाक डुबा लो।
भाजपा ने उगाही के आरोपों पर आप को घेरा
इससे पहले भाजपा नेता गौरव भाटिया ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उनहोंने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्या पर उगाही के आरोपों पर कहा कि गैंगस्टर आप पार्टी के सबसे बड़े समर्थक हैं। भाजपा नेता ने एक गैंगस्टर की मदद से पैसे की उगाही में आप के एक विधायक की संलिप्तता का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Senior AAP Leader and Rajya Sabha Member @SanjayAzadSln Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/Lw6EKaeC5M
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) November 30, 2024विज्ञापन