फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rajma curry

बनाएं और खाएं सबके फेवरेट राजमा करी

Sun, 17 Aug 2014 02:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Aug 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
rajma curry

खाने के वक्त अगर स्पाइसी राजमा चावल मिल जाएं तो क्या बात हो। बनाने में आसान और टेस्टी डिश राजमा सभी मन से खाते हैं। तो अगर बनाना है कुछ अलग वो भी आसानी से तो बनाइए राजमा करी और प्यार से अपने अपनों को परोसिए राजमा चावल। आज हम आपके लिए इसी की रेसिपी लाए हैं।

विज्ञापन


सामग्री-
250------ग्राम राजमा
2----------बड़े प्याज
3----------बड़े टमाटर
1 इंच-------टुकड़ा अदरक
5-6 कली---लहसुन
2-3--------लौंग
स्वादानुसार नमक
हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच---काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच---लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच---धनिया पाउडर
1/2 चम्मच---गरम मसाला
2 टेबलस्पून---दही
2 चम्मच-----इमली का पानी
सजाने के लिए कटी हुई हरी धनिया

बनाने की विधि-
-सबसे पहले राजमा को धोकर 4-5 घंटे के लिए भिगो दें, फिर थोड़ा सा नमक डालकर प्रेशर कुकर में 4 सीटी आने तक उबाल लें।

-तब तक प्याज, अदरक, लहसुन, टमाटर और लौंग को मिक्सी में पीसकर अलग रख लें।

-अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह भूनें। जब मसाला भूरा हो जाए और तेल छोड़ने लगे तब दही और बचे हुए मसाले डाल कर अच्छे से मिलाएं।
विज्ञापन


-अब इस मसाले में उबले हुए राजमा डाल कर ढक्कन से ढक दें और एक सीटी आने तक पका लें।

-अब ढक्कन खोलकर थोड़ी देर हल्की आंच पर रखा रहने दें। साथ ही उसमें इमली का पानी डाल कर हिलाएं। थोड़ा गाढ़ा होने पर बारीक कटे हरे धनिये से सजा कर गरमागरम सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed