फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajesh Garg dropped, AAP announced three new candidates.

आम आदमी पार्टी ने राजेश गर्ग का टिकट काटा

Tue, 30 Dec 2014 03:27 PM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Garg dropped, AAP announced three new candidates.

आम आदमी पार्टी (आप) ने रोहिणी से विधायक रहे राजेश गर्ग का टिकट काट दिया है। गर्ग की पार्टी ने चरणजी लाल गुप्ता को रोहिणी से उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन


पार्टी ने सोमवार को तीन उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की। रोहिणी के अलावा इसमें बादली व कालकाजी विधान सभा के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बादली से अजेश यादव और कालकाजी से अवतार सिंह को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पार्टी अब तक 62 सीटों से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी का दावा है कि बची आठ सीटों के नामों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी के प्रचार में उतरे केजरीवाल

Rajesh Garg dropped, AAP announced three new candidates.

वहीं दूसरी ओर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आया नगर के शिव हंसा चौक पर करतार सिंह तंवर के समर्थन में जन सभा की। केजरीवाल ने कहा कि आप की सरकार गांवों के लाल डोरे की समीक्षा करेंगे।

इसके अलावा महिला सुरक्षा बिल लाया जाएगा। इससे दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी। बिजली का बिल आधा होगा। बीस हजार लीटर पानी मुफ्त में मिलेगा।

केजरीवाल ने वायदा किया दिल्ली का मॉडल राजधानी के तौर पर विकसित किया जाएगा। पार्टी के संयोजक अरविंद इस बार पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed