{"_id":"63b5571db55a9b7ff4721b81","slug":"rajeev-srivastava-became-the-chairman-of-derc","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: DERC अध्यक्ष पद पर राजीव श्रीवास्तव की नियुक्ति को दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी, केजरीवाल ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: DERC अध्यक्ष पद पर राजीव श्रीवास्तव की नियुक्ति को दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी, केजरीवाल ने कही ये बात
Wed, 04 Jan 2023 04:08 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 04 Jan 2023 04:08 PM IST
सार
दिल्ली सरकार ने दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) के अगले अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राजीव श्रीवास्तव की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दिल्ली विद्युत नियामक आयोग के नए अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राजीव कुमार श्रीवास्तव के नाम पर दिल्ली सरकार ने मुहर लगा दी है। डीईआरसी के अध्यक्ष के तौर पर उनकी नियुक्ति का प्रस्ताव उपमुख्यमंत्री व बिजली मंत्री मनीष सिसोदिया ने पेश किया था। जिसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंजूरी दे दी है। डीईआरसी अध्यक्ष की नियुक्ति विद्युत अधिनियम के अनुसार की गई है। नियुक्ति की फाइल दिल्ली के उपराज्यपाल के पास स्वीकृति के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली सरकार ने डीईआरसी के अगले अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राजीव श्रीवास्तव की नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। श्रीवास्तव मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रहे हैं। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। उपराज्यपाल से फाइल को मंजूरी मिलने के बाद न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शबिहुल हसनैन की जगह वह लेंगे। प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि तत्कालीन उपराज्यपाल अनिल बैजल डीईआरसी के पिछले दो अध्यक्षों की नियुक्ति में सरकार के फैसलों पर सहमत थे और उन्होंने सरकार के फैसलों से असहमति नहीं जताई थी।
विज्ञापन