फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajan wanted to haunt Delhi as crime centre.

दिल्ली को क्राइम का अड्डा बनाना चाहता था डॉन छोटा राजन

Sun, 08 Nov 2015 04:30 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Nov 2015 04:30 AM IST
विज्ञापन
Rajan wanted to haunt Delhi as crime centre.

दिल्ली के क्राइम वर्ल्ड में छोटा राजन को अन्ना के नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-दो में रहने वाले एक व्यवसायी से छोटा राजन उर्फ अन्ना के नाम से उसके गुर्गों ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

विज्ञापन


व्यवसायी की शिकायत पर चितरंजन पार्क थाने में छोटा राजन व उसके गुर्गों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद मामला दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दिया गया था। इस मामले में छोटा राजन वांटेड था।
विज्ञापन


वर्ष 2011 या उससे पहले छोटा राजन ने दिल्ली में पैर जमाने की कोशिश की थी। मगर स्पेशल सेल के बहुत ज्यादा सक्रिय होने के कारण राजन दिल्ली में पैर नहीं जमा पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्ना के नाम से आता था राजन का फोन

Rajan wanted to haunt Delhi as crime centre.

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये मामला वर्ष 2011(एफआईआर नंबर 273/11) का है। जाने-माने व्यवसायी आशीष भोगवानी ग्रेटर कैलाश में रहते हैं।


उनकी लोकल शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मजिस्द मार्केट ग्रेटर कैलाश-दो में प्रॉपर्टी थी। इस प्रॉपर्टी पर कोई विवाद चल रहा था। नवंबर, 2011 में व्यवसायी आशीष भोगवानी के पास फोन आया था।

फोन करने वाले ने व्यवसायी को बोला था ‘अन्ना का नाम तो तूने सुना ही होगा.. अन्ना ने बोला है या तो वह प्रॉपर्टी को छोड़ दे या फिर दो करोड़ रुपये की मांडवली कर ले। यानी दो करोड़ रुपये दे दे। फोन व्यवसायी के मोबाइल फोन पर विदेश से आया था।

यूं हुआ था राजन का पर्दाफाश

Rajan wanted to haunt Delhi as crime centre.
व्यवसायी ने इसकी शिकायत चितरंजन पार्क थाने में की थी। एफआईआर में छोटा राजन उर्फ अन्ना का नाम था। इसके बाद मामला स्पेशल सेल सेल को ट्रांसफर कर दिया गया था।


बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल ने छोटा राजन के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में छोटा राजन दिल्ली पुलिस का वांछित बदमाश बना हुआ था।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में भी छोटा राजन को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा छोटा राजन व उसके गुर्गों के खिलाफ राजौरी गार्डन थाने में पांच मामले दर्ज थे। ये मामले भी स्पेशल सेल में ट्रांसफर कर दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed