फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raj babbar will ne the candidate from faridabad loksabha

दिलचस्प हुआ मुकाबला, लेकिन खामोश क्यों हैं पार्टियां?

Fri, 07 Mar 2014 09:07 AM IST
Updated Fri, 07 Mar 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
raj babbar will ne the candidate from faridabad loksabha

चुनावी महासंग्राम का ऐलान भले ही हो गया है लेकिन दिल्ली एनसीआर की फरीदाबाद लोकसभा सीट पर अब तक बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को छोड़कर किसी प्रमुख दल ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस, भाजपा, इंडियन नेशनल लोकदल एवं आम आदमी पार्टी में अभी टिकट को लेकर रस्साकशी जारी है। पार्टियों के नेता कह रहे हैं कि एक-दो दिन में प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन


यहां पर चुनाव तीसरे चरण में 10 अप्रैल को है इसलिए अब प्रत्याशियों के पास ज्यादा समय नहीं है। बसपा ने 29 मार्च 2013 को ही राजेंद्र शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर उन्हें खुलकर तैयारी करने का पूरा मौका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हुड्डा के करीबी तो दूसरे विरोधी

raj babbar will ne the candidate from faridabad loksabha

दूसरी ओर, कांग्रेस से सिने अभिनेता राज बब्बर के चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने फरीदाबाद सीट को हॉट बना दिया है। अभी तक फिल्मी दुनिया का कोई शख्स यहां से चुनाव नहीं लड़ा।

ऐसे में अगर वे इस सीट से चुनाव लड़ते हैं तो यहां काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। राज बब्बर सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी जबकि भड़ाना विरोधी गुट के माने जाते हैं।

भड़ाना कई बार खुद को सीएम की कुर्सी का दावेदार बता चुके हैं। ऐसे में चर्चा यह भी है कि कहीं मुख्यमंत्री तो बब्बर की सिफारिश नहीं कर रहे। उधर, मौजूदा सांसद अवतार भड़ाना ने राज बब्बर के चुनाव लड़ने के दावे से परेशान होकर बृहस्पतिवार को दिल्ली में सीएम आवास की भी दौड़ लगाई।

फरीदाबाद से क्यों लड़ना चाहते हैं राज बब्बर?

raj babbar will ne the candidate from faridabad loksabha

-इस सीट पर हुए कुल 10 चुनावों में अब तक छह बार कांग्रेस एवं तीन बार भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। इसलिए यह कांग्रेसी सीट मानी जाती है। अभिनेता होने का फायदा तो उन्हें मिलेगा ही।

-राज बब्बर पंजाबी जाति से ताल्लुक रखते हैं। फरीदाबाद में पंजाबी समाज के 1.26 लाख वोटर हैं, जिनके हाथ में कभी लोकसभा की सीट नहीं आई। इसलिए बब्बर इस सीट पर विपक्षी पार्टियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

-19 अगस्त 2012 को दशहरा मैदान में मेयर अशोक अरोड़ा द्वारा आयोजित हरियाणा पंजाबी महासम्मेलन में वह यहां आए थे। उनकी मुख्यमंत्री से नजदीकी इस कार्यक्रम में साफ दिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed