फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raise a big problem for Aap

AAP के लिए खड़ी हुई एक और बड़ी मुसीबत

Thu, 07 May 2015 01:58 PM IST
Updated Thu, 07 May 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
raise a big problem for Aap

दिल्ली में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कुमार विश्वास प्रकरण के बीच बल्लीमारान क्षेत्र से इसके विधायक इमरान हुसैन की सदस्यता को खतरा हो गया है।

विज्ञापन


दरअसल, वह विधायक बनने से पहले पार्षद थे और उन्होंने तय समय सीमा के अंदर पार्षद पद से त्याग पत्र नहीं दिया। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार किसी भी नेता के पहले पद से त्यागपत्र से नहीं देने पर उसे उसी पर माना जाता है।
विज्ञापन


हालांकि इसको इमरान हुसैन निराधार करार दे रहे हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि तय समय सीमा के अंदर पार्षद पद से त्याग पत्र दे दिया था।

इस वजह से बढ़ गई है मुश्किल

raise a big problem for Aap

सूत्रों के मुताबिक, उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने राज्य चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट में कहा कि इमरान हुसैन ने तय समय सीमा के अंदर पार्षद पद से आयुक्त को अपना त्याग पत्र नहीं दिया।


जबकि डीएमसी एक्ट की धारा 30 (2) के तहत उन्हें सरकार बनने की अधिसूचना जारी होने के बाद 14 दिन के अंदर त्याग पत्र दे देना चाहिए था। इस तरह इमरान हुसैन अभी भी पार्षद हैं।

इसके बावजूद निगम उन्हें पार्षद नहीं मान रही है। निगम उनका त्याग पत्र स्वीकार कर चुकी है और पार्षदों की सूची से उनका नाम भी हटाया जा चुका है। गत माह मेयर चुनाव के दौरान जब मतदान हुआ था तो निगम ने मत डालने के लिए अन्य पार्षदों की भांति उनका नाम नहीं पुकारा था।

इस नेता हारून युसूफ को दी थी मात

raise a big problem for Aap

उनका नाम निगम में मनोनीत विधायकों के तहत पुकारा गया था। दिल्ली सरकार ने उनको चार अन्य पार्षदों के साथ उत्तरी दिल्ली नगर निगम में मनोनीत कर रखा है।

उधर, राज्य चुनाव आयोग ने निगम से मिली रिपोर्ट उपराज्यपाल के पास भेज दी है। इस तरह अब इमरान हुसैन के मामले का फैसला उपराज्यपाल करेंगे। इमरान वर्ष 2012 में हुए नगर निगम चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर बल्लीमारान वार्ड से पार्षद चुने गए थे।

गत वर्ष वह ‘आप’ में शामिल हो गए थे। पार्टी ने विस चुनाव में उनको बल्लीमारान से टिकट दिया था। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता हारून युसूफ को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed