फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rainwater had entered the house, the refrigerator, opens the death of elderly couple

घर में घुसा था बारिश का पानी, फ्रिज खोलते ही हुई बुजुर्ग दंपति की मौत 

Tue, 05 Jul 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Rainwater had entered the house, the refrigerator, opens the death of elderly couple
मृतक बुजुर्ग दंपति - फोटो : अमर उजाला

संगम विहार इलाके में रविवार रात घर में घुसे पानी में करंट आने से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि फ्रिज से घर में भरे पानी में करंट फैला था। 

विज्ञापन


संगम विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दीनदयाल (75) पत्नी धनवंति (70) के साथ ई-6/160 संगम विहार में रहते थे।
विज्ञापन


उनके तीन बेटे  राजेंद्र, श्रीकिशन और तिरंगा हैं। तीनों संगम विहार में रहते हैं। बड़ा बेटा राजेंद्र उनके घर के सामने ही रहता है। दीनदयाल अपने घर में ही परचून की दुकान चलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह फ्रिज उल्टा जमीन पर गिरा मिला

Rainwater had entered the house, the refrigerator, opens the death of elderly couple
Electricity
दीनदयाल का घर जमीन से करीब तीन फीट नीचे है। रविवार रात को हुई तेज बारिश से उनके घर में काफी पानी भर गया था। सुबह जब धनवंति उठी और जैसे ही फ्रिज खोला तो उन्हें करंट लग गया। 

फ्रिज उलटा हो गया था और जमीन पर पड़ा था। धनवंति को बचाने दीनदयाल गए तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। प्रथम मंजिल पर रहने वाले किरायेदार ने इसकी सूचना दीनदयाल के बेटे राजेंद्र को दी। 

वह उन्हें पास में स्थित बत्रा अस्पताल ले गया। वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। संगम विहार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed